Betul hanging news: स्कूल जाने को कहा तो छात्र ने लगाई फांसी, 10वी में पढ़ता था युवक
Betul hanging news: When asked to go to school, the student hanged himself, the youth used to study in 10th
Betul hanging news: बैतूल कोतवाली थाना क्षेत्र टिकारी निवासी एक छात्र को परिजनों ने स्कूल जाने के लिए कहा तो आवेश में आकर छात्र ने घर में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक कृष्णपुरा वार्ड टिकारी निवासी 15 वर्षीय दिपांशु पिता बाबूराव वंजारे विनायकम स्कूल बैतूल कक्षा 10 वीं का छात्र था। बुधवार सुबह छात्र ने घर में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक का जिला चिकित्सालय में पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस का कहना है कि परिजनों से पूछताछ में प्रथम दृष्टया यह जानकारी सामने आई है कि छात्र दिपांशु स्कूल नहीं जा रहा था। छात्र के पिता ने मंगलवार को छात्र से कहा कि स्कूल से शिक्षक का फोन आया था, उन्होंने स्कूल आने के लिए कहा है। इतना कहने पर छात्र ने बुधवार ुसुबह घर में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जब सुबह परिजन उठे तो छात्र का शव फांसी पर लटका मिला। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया और परिजनों से घटना के संबंध में जानकारी ली। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर आत्महत्या मामले की जांच शुरू कर दी है।



