APP alert news: सावधान: करोडों मोबाइल फ़ोन में पहुँच गया है यह खतरनाक एप, जल्द करे अनइंस्टॉल

APP alert news: Caution: This dangerous app has reached crores of mobile phones, uninstall it soon

APP alert news: हम अकसर गूगल प्ले स्टोर से कई तरह के ऐप डाउनलोड करते रहते हैं। ऐसा करना कितना खतरनाक हो सकता है, इसका अंदाजा आपको इस खबर को पढ़कर हो जाएगा। इंडियन कम्प्यूटर इमरजेंसी रेस्पॉन्स टीम (सर्ट-इन) ने एक ऐसे स्पाइवेयर को खोज निकाला है, जो न सिर्फ फोन में मौजूद ईमेल आदि से जानकारियां चुराता है, बल्कि फोन के कैमरे का इस्तेमाल कर रिकॉर्डिंग भी करता है।

जहां घर में फोन रखा हो, उसके आसपास होने वाली बातें सुनता है। यह स्पाइवेयर देश के 42 करोड़ एंड्रॉयड फोन में पहुंच चुका है। इसका नाम है ‘स्पिन ओके’, जो गूगल प्ले स्टोर में मौजूद 105 ऐप के जरिए फोन तक पहुंचा है। इसे देखते हुए केंद्र सरकार ने सभी मंत्रालयों के स्टाफ को अपने मोबाइल फोन से संदिग्ध ऐप हटाने के निर्देश दिए हैं, ताकि राष्ट्रीय हित से जुड़ी गोपनीय सूचनाएं लीक न हों।

आईटी मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार, ‘स्पिन ओके’ बेहद खतरनाक है। यह बहुत कम समय में ही 42 करोड़ फोन तक पहुंचा है। यह ऐप के जरिए फोन में आता है और फिर जावा स्क्रिप्ट कोड के जरिए धीरे-धीरे कैपेसिटी बढ़ाता है। फोन में मौजूद डेटा की कॉपी कर उसे अज्ञात रिमोट सर्वर रूम तक पहुंचाता है। इतना ही नहीं, यह फोन से डिलीट कर दी गई फाइलों को भी हासिल कर लेता है। यह फोन में मौजूद फाइलों में बदलाव भी कर सकता है। फोन के कैमरे का अपने आप ही इस्तेमाल करता है।

अलग-अलग विशेषज्ञों ने इस स्पाइवेयर से बचने के कुछ तरीके सुझाए हैं। कई बार हम महसूस करते हैं कि फोन में बार-बार विज्ञापन बिना किसी वजह के खुल जाते हैं। ऐसे में पूरी आशंका है कि आपके फोन में स्पाइवेयर हो सकता है। इसलिए पिछले कुछ महीनों में डाउनलोड किए गए ऐप को अनइंस्टॉल करना ही बेहतर होगा।

(Source- dainik bhaskar)

Related Articles

Back to top button