mp weather news today: मप्र के 6 संभाग और 17 जिलों में गरज चमक के साथ बारिश का अलर्ट जारी
mp weather news today: rain alert issued in 6 divisions and 17 districts of MP
mp weather news today 7 June 2023: मप्र मौसम विभाग ने आज फिर मप्र के 6 संभागों और 17 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। जिले के कुछ क्षेत्रों में गरज चमक के साथ तेज हवाएं चलने और बारिश की संभावना बनी है। मंगलवार को भी बैतूल जिले में बारिश का अलर्ट जारी किया था जिसमें चिचोली सहित कई क्षेत्रों में तेज आंधी चलने के साथ बारिश हुई। बुधवार को मौसम विभाग भोपाल ने फिर एडवायजरी जारी कर बारिश की संभावना जताई है।
मौसम विभाग का कहना है कि बैतूल, छिंदवाड़ा, ग्वालियर, खंडवा, नर्मदापुरम, जबलपुर, नरसिंगपुर सहित 17 जिलों में अगले 24 घंटे के दौरान गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है। बारिश के दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती है। आज 7 जून से मृग नक्षत्र की शुरूआत हो गई है। किसान झमाझम बारिश का इंतजार कर रहे है। किसानों का कहना है कि खरीफ फसल की बोवनी के लिए खेत तैयार हो चुके है, बारिश होने पर बोवनी प्रारंभ कर देंगे। मृग नक्षत्र 15 दिन तक रहेगा, इस नक्षत्र में बोवनी होने पर फसल की अच्छी पैदावार होती है। मृग नक्षत्र की शुरूआत तो हो गई, लेकिन इस बार मानसून आने में देरी होगी। अभी पश्चिमी विक्षोभ के कारण बदले मौसम से बारिश हो रही है। मानसून की बारिश के लिए किसानों को अभी और कुछ दिनों तक का इंतजार करना पड़ेगा। मृग नक्षत्र के बाद बोवनी होने पर उत्पादन पर भी असर पड़ता है।




