Betul Crime News : पुरानी रंजिश में युवक पर फायरिंग करने वाला नाबालिग पिस्टल सहित गिरफ्तार

Betul Crime News: Minor arrested with a pistol for opening fire on a youth due to an old enmity.

Betul Crime News :  युवक पर फायरिंग करने वाले नाबालिग को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से पिस्टल बरामद की है।
कोतवाली थाना प्रभारी देवकरण डेहरिया ने बताया कि 5 अक्टूबर 2026 की रात्रि लगभग 10:30 बजे मामू चौक, आजाद वार्ड बैतूल में फरियादी अपने दोस्तों के साथ मौजूद था। इसी दौरान पुरानी रंजिश के चलते नाबालिग अपचारी विधि विरुद्ध बालक वहां पहुंचा और फरियादी को जान से मारने की धमकी देते हुए उस पर फायर कर दिया। गोली फरियादी के सीने के दाहिने तरफ लगी, जिससे वह घायल हो गया। घटना के बाद अपचारी विधि विरुद्ध बालक मौके से फरार हो गया। घायल को उपचार हेतु जिला अस्पताल बैतूल ले जाया गया।

 पुलिस कार्रवाई

फरियादी की रिपोर्ट पर *थाना कोतवाली बैतूल में  धारा 109(1) बीएनएस के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रकरण के नाबालिग आरोपी को पिस्टल सहित गिरफ्तार किया। अपचारी विधि विरुद्ध बालक के विरुद्ध पूर्व में भी हत्या के प्रयास के दो अपराध पंजीबद्ध होना सामने आया है। प्रकरण में वैधानिक कार्रवाई जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button