MP News : गृहमंत्री अमित शाह ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की थपथपाई पीठ, खूब हो रही है चर्चा

MP News: Home Minister Amit Shah patted BJP State President Hemant Khandelwal on the back; the gesture is generating a lot of buzz.

( ज्ञानू लोखंडे )

MP News : केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह शनिवार को भोपाल के  दशहरा मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय गौपालक सम्मेलन में शामिल हुए। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की मौजूदगी में हुए इस बड़े आयोजन में अमित शाह ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की पीठ थपथपाई। मंच पर सामने आया यह दृश्य राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गया।

अमित शाह भले ही गौपालक सम्मेलन में शामिल होने और विभिन्न योजनाओं एवं डेयरी परियोजनाओं की सौगात देने भोपाल पहुंचे थे, लेकिन कार्यक्रम के दौरान हेमंत खंडेलवाल के साथ उनका आत्मीय अंदाज भी नजर आया। शाह का खंडेलवाल की पीठ थपथपाना अपने आप में खास संदेश के तौर पर देखा जा रहा है।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के तौर पर हेमंत खंडेलवाल लगातार संगठन को मजबूत करने और पार्टी की गतिविधियों को प्रदेशभर में विस्तार देने में सक्रिय हैं। सम्मेलन में भी उन्होंने सरकार की उपलब्धियां और दुग्ध क्षेत्र को लेकर प्रदेश की योजनाओं का उल्लेख किया।

राजनीतिक तौर पर अमित शाह और हेमंत खंडेलवाल के बीच दिखाई दी यह गर्मजोशी इसलिए भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है, क्योंकि संगठन से जुड़े कामकाज और चुनावी तैयारियों में प्रदेश नेतृत्व की भूमिका अहम रहती है। ऐसे में भरे मंच पर केंद्रीय गृह मंत्री का खंडेलवाल की पीठ थपथपाना पार्टी के भीतर चर्चा का विषय बन गया है।कहा जा सकता है कि मंच पर हुआ यह छोटा-सा इशारा अपने आप में काफी कुछ कह गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button