MP News : एमपी में कम हो सकता है यात्री बसों का किराया, जल्द फैसला ले सकती है सरकार

MP News: Passenger bus fares in MP may be reduced; the government could take a decision soon.

MP News : मध्य प्रदेश में यात्री बस किराया में बढ़ोतरी होने से इसका सीधा असर कमजोर वर्ग पर पड़ता दिख रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक विभिन्न जिलों के प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को जनता का फीडबैक मिला जिसमें गरीब वर्ग के लोग किराया बढ़ने से ज्यादा परेशान है। फीडबैक मिलने के बाद मुख्यमंत्री ने परिवहन विभाग से बस किराया में की गई वृद्धि पर फिर से समीक्षा करने के निर्देश दिए। इस कदम के बाद यात्री बसों के किराया में कमी आने की संभावना जताई जा रही है।
जानकारी मिली है कि यात्री बसों का किराया भी कम हो जाए और बस ऑपरेटरों को भी नुकसान ना हो दोनों को ध्यान में रखते हुए किराए के संबंध में निर्णय लिया जाएगा। इस संबंध में निजी बस ऑपरेटर से भी सरकार अपनी राय ले रही है ताकि किसी को नुकसान ना हो और बीच का रास्ता भी निकल जाए।
उल्लेखनीय है कि अगस्त में यात्री बसों के किराया में ₹2 प्रति किलोमीटर के हिसाब से  बढ़ोतरी की थी। अब सरकार किराया बढ़ोतरी को लेकर एक बार फिर से विचार विमर्श कर रही है। किराया बढ़ोतरी होने और जनता का फीडबैक मिलने के बाद मुख्यमंत्री एक्शन में आ गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button