Betul Suicide News : नवविवाहिता ने जहरीला पदार्थ खाकर की आत्महत्या, जिला अस्पताल में तोड़ा दम

Betul Suicide News: Newlywed woman commits suicide by consuming a poisonous substance; passes away at the district hospital.

प्रतीकात्मक फोटो

डेढ़ साल पहले हुआ था विवाह, आठ महीने के मासूम के सिर से उठा मां का साया; आत्महत्या के कारणों की जांच में जुटी पुलिस

Betul Suicide News : बैतूल के चिचोली थाना क्षेत्र के ग्राम गोधना निवासी एक नवविवाहिता महिला ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस आत्महत्या मामले की जांच में जुट गई है। अस्पताल चौकी से मिली जानकारी के मुताबिक गोधना निवासी रोशनी पति विकास गंगारे (22) ने अज्ञात कारण से जहरीला पदार्थ खा लिया। महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती किया था। उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई।

 

पुलिस के मुताबिक महिला का डेढ़ वर्ष पहले विवाह हुआ था। महिला का 8 महीने का एक बालक भी है। शनिवार को जिला अस्पताल में मृतिका का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद ही आत्महत्या का कारण सामने आएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button