Betul Sadak Hadsa News: सडक़ हादसों में दो युवकों की मौत, हादसों की जांच में जुटी पुलिस
Betul Sadak Hadsa News: Two youths died in road accidents, police engaged in the investigation of the accidents
Betul Sadak Hadsa News: बैतूल दो अलग-अलग क्षेत्रों में हुए सडक़ हादसों में दो युवकों की मौत हो गई है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम बारंगवाड़ी के पास डिवाईडर से बाईक टकराने से रितेश पिता मंगू धुर्वे (30) निवासी दीपामण्डई घायल हो गया। हादसा 23 अप्रैल का है। युवक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल भर्ती किया था। सोमवार सुबह उपचार के दौरान जिला चिकित्सालय में युवक की मौत हो गई। मर्ग कायम कर मृतक का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया।
Gold-Silver Rates Today: सोना चांदी सस्ता होने से मिली राहत, जाने 10 ग्राम सोने के भाव
दूसरा हादसा आमढाना के पास हुआ है। बैलगाड़ी में बाईक सवार घुस गया था। हादसे में सुंदरलाल पिता श्रीचंद राठौर घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती किया था। उपचार के दौरान सुंदरलाल की मौत हो गई। मृतक का सोमवार सुबह जिला चिकित्सालय में पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस दोनों हादसों की जांच में जुटी है।



