Gold-Silver Rates Today: सोना चांदी सस्ता होने से मिली राहत, जाने 10 ग्राम सोने के भाव
Today's gold and silver prices: relief from being silver, know the price of 10 grams of gold
Gold-Silver Rates Today, 24 April 2023: सर्राफा बाजार में सोने चांदी के दाम में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। सप्ताह के पहले दिन सोमवार को सोने चांदी के दामों में गिरावट आने ग्राहकों ने राहत की सांस ली है। जानकारी के अनुसार भारतीय सर्राफा बाजार में सोमवार, 24 अप्रैल, 2023 को सोने और चांदी के दाम में गिरावट दर्ज की गई है. सोने की कीमत 60 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के पार है। वहीं, चांदी का भाव 74 हजार रुपये प्रति किलो से अधिक है।
ibjarates.com के मुताबिक, सोमवार सुबह 995 प्योरिटी वाले दस ग्राम सोने के दाम घटकर 59855 रुपये पहुंच गए हैं। वहीं, 916 शुद्धता वाला सोना सोमवार 55048 रुपये का हो गया है. इसके अलावा, 750 प्योरिटी वाले सोने के दाम 45072 पर आ गए हैं। वहीं, 585 प्योरिटी वाला गोल्ड सोमवार सस्ता होकर 35156 रुपये में आ गया है. इसके अलावा, 999 प्योरिटी वाली एक किलो चांदी आज 74209 रुपये की हो गई है।
उल्लेखनीय है कि कुछ ही दिनों बाद विवाह का सीजन भी प्रारंभ होने वाला है जिनके यहाँ विवाह समारोह है वह लोग आभूषण खरीद रहे हैं। सोना चांदी महगा होने के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कभी सोने के दामों में बढ़ोतरी हो जाती तो कभी मामूली गिरावट आ जाती है।


