24 April 2023 Ka Rashifal: आज मिथुन राशि वालों के लिए आमदनी के नए रास्ते खुल सकते हैं, जाने सभी राशियों का हाल

Rashifal of 24 April 2023: Today, new avenues of income can open for Gemini people, know the condition of all zodiac signs

Aaj Ka Rashifal 24 April 2023: आज वैशाख शुक्ल पक्ष की उदया तिथि चतुर्थी और सोमवार का दिन है। आज  सुबह 7 बजकर 49 मिनट तक शोभन योग रहेगा। साथ ही आज सुबह सूर्योदय से शुरू होकर देर रात 2 बजकर 7 मिनट तक अमृतसिद्धि योग रहेगा। साथ ही आज का पूरा दिन पार कर देर रात 2 बजकर 7 मिनट तक मृगशिरा नक्षत्र रहेगा। 

मेष राशि

आज जो भी कार्य आप हाथ में लेंगे, उसे अपनी मेहनत और लगन से पूरा करेंगे।  आपकी सराहना हो सकती है।  जो लोग व्यापार करते हैं, उन्हें आज उत्तम परिणाम मिल सकते हैं। भौतिक सुख सुविधाएं बनी रहेंगी।  परिवार के साथ आपका अच्छा समय बीतेगा।  आप अपने बच्चों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्राइवेट सेक्टर में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। कोई अच्छी खबर मिल सकती है। 

  • लकी रंग – काला
  • लकी नंबर- 7

वृष राशि

नौकरी करने वाले जातकों को आज कार्यस्थल पर सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा।  आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी। आप माता-पिता के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। आप  स्वयं को फिट रखने के लिए मेडिटेशन और योग शुरू कर सकते हैं, इससे आपके जीवन शैली में बदलाव आएगा।  आप मित्रों के साथ कहीं बाहर घूमने-फिरने भी जा सकते हैं। 

  • लकी रंग – गुलाबी
  • लकी नंबर- 2

मिथुन राशि

आपके लिए आमदनी के नये रास्ते खुलेंगे। अगर आप व्यवसाय करते हैं, तो आज किसी मित्र के सहयोग से नई योजनाएं बनायेंगे। जिनमें आपको सफलता हासिल होगी। साथ ही आपको अच्छा आर्थिक लाभ होगा।  आपको परिवार के सभी सदस्यों का प्रेम और सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई में सफलता मिलेगी, और अच्छे अंक प्राप्त हो सकते हैं। 

  • लकी रंग – गोल्डन
  • लकी नंबर- 4

कर्क राशि

आपको परिवार का पूरा सपोर्ट मिलेगा, जीवनसाथी तथा बच्चों का भी साथ मिलेगा, इससे आज आप बहुत प्रसन्न रह सकते हैं। कार्यक्षेत्र तथा व्यापार में आज आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। विद्यार्थी वर्ग के लिए आज का दिनअनुकूल रह सकता है, आज वो अपनी पढ़ाई से संबंधित किसी भी समस्या का हल बड़ी चतुराई से निकाल लेंगे।  

  • लकी रंग – ब्लू
  • लकी नंबर- 8

सिंह राशि

कार्यक्षेत्र में लंबे समय से चली आ रही किसी योजना को आज आप समझदारी से पूरा करेंगे।  जिससे आप में नेतृत्व करने की क्षमता जगेगी, आपके अंदर आत्मविश्वास बढ़ेगा।  अधिकारियों से आपको सराहना भी मिलेगी और आज आपको नया प्रोजेक्ट भी मिल सकता है, जिससे आपको भविष्य में आर्थिक लाभ मिलेगा। परिवार और समाज में आपका मान बढ़ेगा। मीडिया तथा लेखन से जुड़े लोगों को नये अवसर मिल सकते हैं। खेल जगत से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन फेवरेबल है। कोई अच्छी खबर मिल सकती है। 

 

Betul health employee strike: संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों का रविवार भी जारी रहा प्रदर्शन

  • लकी रंग – ऑरेंज
  • लकी नंबर- 1

कन्या राशि

आपका पारिवारिक तथा वैवाहिक जीवन अनुकूल रहेगा, आप अपने जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। व्यवसाय के अलावा आपकी रुचि धर्म-कर्म में भी रह सकती है। आज का दिन युवा छात्रों के लिए अच्छा है, कोई अच्छी खबर मिल है। 

  • लकी रंग – ब्लू
  • लकी नंबर- 4

तुला राशि

आपको जीवनसाथी की मदद से धन लाभ होने की संभावना है। आपको परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा । मीडिया तथा लेखन से जुड़े लोगों को आज प्रसिद्धि प्राप्त हो सकती है। विज्ञान की पढ़ाई करने वाले जातकों के लिए दिन अच्छा है, आज वो किसी आविष्कार की ओर अग्रसर हो सकते हैं। 

  • लकी रंग – ग्रे
  • लकी नंबर- 6

वृश्चिक राशि

आप अपने परिश्रमी एवं उत्साहि स्वभाव के कारण आज सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाएंगे, जिससे आपको सम्मान मिलेगा। दूसरे भी आपसे प्रेरित होंगे। परिवार के सदस्यों के साथ आज आपका व्यवहार सौहार्द्रपूर्ण रहेगा। आप सब मिलकर कहीं रात्रि भोज का प्लान बना सकते हैं। इस राशि के जो जातक रोजगार करते हैं, उनके लिए दिन अच्छा है, मेहनत से आर्थिक लाभ के रास्ते खुलेंगे।  

  • लकी रंग – पीच
  • लकी नंबर- 8

धनु राशि

नौकरी तथा व्यवसाय में सफलता के योग हैं। नौकरी में आपको पदोन्नति मिल सकती है।  जिससे आपका उत्साह बढ़ेगा और आप खुश होंगे। आप परिवार के साथ मंदिर या किसी धार्मिक समारोह में शामिल हो सकते हैं। इस राशि के जो जातक विदेश जाना चाहते हैं या वहां जाकर पढ़ाई करना चाहते हैं आज उन की इच्छा पूरी हो सकती है। उनके लिए कोई अच्छी खबर मिल सकती है। 

  • लकी रंग – पर्पल
  • लकी नंबर- 8

मकर राशि

आर्थिक लाभ की संभावना बन सकती है। आपके अधूरे कार्य पूरे हो सकतें हैं। आप अपने जीवनसाथी के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जाने की योजना बना सकते हैं। इस राशि की महिलाओं के लिए आज का दिन सब तरह से अनुकूल रह सकता है। आपको नौकरी में कोई मनचाही सफलता मिल सकती है और आप आज का दिन हंसी, खुशी और मनोरंजन के साथ व्यतीत करेंगे।  

  • लकी रंग – काला
  • लकी नंबर- 2

कुंभ राशि

आमदनी बढ़ सकती है। व्यापार में लाभ के योग हैं, नई योजनाएं सफल होंगी और कहीं रुका हुआ पैसा वापस आएगा। सरकारी जॉब करने वालों के लिए भी दिन अच्छा है, मैनेजमेंट की तरफ से कोई अच्छी खबर आ सकती है।  शोध से जुड़े छात्रों के लिए दिन अच्छा है, आज उन्हें उनकी मेहनत का परिणाम मिल सकता है। परिवार में किसी मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है, मेहमानों के आने से खुशी का माहौल रहेगा। 

  • लकी रंग – पीला
  • लकी नंबर- 3

मीन राशि

आपका व्यक्तित्व लोगों को प्रभावित करने वाला रहेगा। कार्यस्थल पर आपके कार्यों की सराहना हो सकती है। सहकर्मियों के साथ आपके रिश्ते में प्रगाढ़ता आएगी। दाम्पत्य जीवन मधुर व सुखमय रहेगा। रंगमंच, संगीत तथा फिल्म से जुड़े लोगों को अच्छे अवसर मिल सकते हैं। कहीं एक्टिंग का ऑफर मिल सकता है। कोई एल्बम रीलिज हो सकती है। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा है, कोई अच्छी खबर मिल सकती है।

  • लकी रंग – गुलाबी
  • लकी नंबर- 8
  • Rashifal source- india tv

Related Articles

Back to top button