23 April 2023 Ka Rashifal: इन दो राशि वालों को आज धन लाभ की संभावना है, जाने सभी राशियों का हाल

Rashifal of 23 April 2023: People of these two zodiac signs are likely to gain money today, know the condition of all zodiac signs

Aaj Ka Rashifal 23 April 2023: आज वैशाख शुक्ल पक्ष की उदया तिथि तृतीया और रविवार का दिन है। आज वैनायकी श्री गणेश चतुर्थी व्रत किया जायेगा। आज सुबह 8 बजकर 20 मिनट तक सौभाग्य योग रहेगा, उसके बाद शोभन योग लग जायेगा। साथ ही आज रात 12 बजकर 27 मिनट तक रोहिणी नक्षत्र रहेगा।

मेष राशि

आज आपके सामने कई चुनौतियां भी आएगी। धैर्य से निर्णय लेने पर सफलता के मार्ग खुलेंगे। आप अपने लक्ष्य से भ्रमित भी हो सकते हैं, किन्तु अपनों का साथ आपको सही दिशा में ले जायेगा। जॉब के कुछ अच्छे ऑफर भी आज आपको मिल सकते हैं। जहां जरूरत लगे, वहां समझौता करने के लिए तैयार रहें।

  • लकी रंग – लाल
  • लकी नंबर- 8

वृष राशि

जिन लोगों से आपकी अनबन पहले से हुई है उनसे बात करने का आज अच्छा दिन है।  आपको नए स्रोतों से धन की प्राप्ति हो सकती है।  अगर आज आप बड़े भाई से सलाह लेकर किसी नए कामों को शुरू करते हैं तो निश्चित ही आपको सफलता प्राप्त होगी।

 

Crime News Today: शादी के 2 दिन बाद गहने और रुपए लेकर दुल्हन फरार, हाथ मलते रह गया दूल्हा

  • लकी रंग – ऑरेंज
  • लकी नंबर- 6

मिथुन राशि

आज आपको अपनी पिछली किसी गलती का एहसास होगा। साथ ही इससे सबक लेकर आप आज इन गलतियों को करने से बचेंगे। इस राशि के लोगों को आज किसी अजनबी पर भरोसा करने से बचना चाहिए।  इस राशि वाले छात्रों को आज पढ़ाई में कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी।

  • लकी रंग – मैजेंटा
  • लकी नंबर- 8

कर्क राशि

परिवारवालों के साथ किसी खास समारोह के लिए रिश्तेदार के घर जाने की संभावना बन रही है। आप महंगी खरीददारी के बारे में भी अपना मन बना सकते हैं। लेकिन आखिरी समय में आपको निर्णय लेने में मुश्किल हो सकती है। लवमेट के साथ कहीं बाहर घूमने की प्लानिंग होगी।

  • लकी रंग – ब्लू
  • लकी नंबर- 5

सिंह राशि

आज उन्हें धन लाभ होने के चांस बन रहे हैं। साथ ही जो लोग जॉब की तलाश में है आज उन्हें जॉब मिलने की संभावना है। इस राशि के जो लोग कवि है आज उनकी कविता की कोई पुस्तक पब्लिश हो सकती है। साथ ही उन लोगों पर ध्यान न दें जो लोग आपकी कविता की सराहना नहीं करते हैं, खुद पर विश्वास रखें। जीवनसाथी के साथ किसी अच्छे रेस्टोरेंट में डिनर के लिए जा सकते हैं।

  • लकी रंग – पीला
  • लकी नंबर- 8

कन्या राशि

अपने सब विचारों को एक साथ रखकर सोचें, इससे जो निष्कर्ष निकलेगा, उससे आपको स्थितियों से निपटने में काफी मदद मिलेगी। साथ ही अपने आप को उन चीजों में ना फंसने दें जिनमे आप विश्वास नहीं रखते। इन्हें छोड़कर आगे बढ़ जाएं। इस राशि के जो स्टूडेंट्स आर्किटेक की तैयारी कर रहे हैं। उन्हें किसी अच्छी कंपनी से जॉब के ऑफर आ सकते हैं। जिससे घर का माहौल खुशनुमा रहेगा।

  • लकी रंग – पिंक
  • लकी नंबर- 4

तुला राशि

आप अपनी सोच को सकारात्मक रखने की आवश्यकता है, इसी से आप हरेक स्थिति में खुश रह पायेंगे। साथ ही आज दूसरों की परवाह करने के लिए अपनी इच्छाओं का बलिदान न करें। शाम का समय आपके लिए चुनौती भरा हो सकता है लेकिन योग करने से आप अपनी सेहत के रास्ते में आ रही बाधा से पार पा सकते हैं। इस राशि के जो स्टूडेंट्स सरकारी एग्जाम की तैयारी कर रहे हैं आज इन्हें किसी कंपनी से जॉब के ऑफर ई-मेल के द्वारा आ सकता है।

  • लकी रंग – पर्पल
  • लकी नंबर- 2

धनु राशि

इस राशि के जो स्टूडेंट्स खेलकूद में इंटरेस्ट रखते हैं आज का दिन उनके लिए अच्छा रहेगा। किसी खेल अकेडमी में एडमिशन भी ले सकते हैं। जिससे आपके करियर की अच्छी शुरुआत होगी। लवमेट्स एक दूसरे की भावनाओं का कद्र करेंगे, जिससे आपके रिश्ते मजबूत होंगे।

  • लकी रंग – गोल्डन
  • लकी नंबर- 6

मकर राशि

अचानक आपके घर कोई नजदीकी रिश्तदार आ सकते हैं। जिसके आने से शाम को घर में स्वादिष्ट भोजन का आन्नद लेंगे। इस राशि के अविवाहित के लिए आज का दिन बेहतरीन है।  उनके लिए शादी का प्रस्ताव आ सकता है जिसे स्वीकार करने की संभावना बन रही है। लवमेट आज लॉग ड्राईव पर जाने की प्लानिंग कर सकते हैं।

  • लकी रंग – ग्रे
  • लकी नंबर- 6

कुंभ राशि

ऑफिस में पेंडिंग प्रोजेक्ट पूरे कर सकते हैं जिससे आपके मन का बोझ हल्का होगा। साथ ही किसी नए प्रोजेक्ट की शुरुआत कर सकते हैं। शाम को दोस्तों से मिलने के बाद आपकी कुछ पूरानी यादें ताजा हो सकती है। जिससे आपका मूड काफी अच्छा रहेगा। जीवनसाथी को साड़ी गिफ्ट करेंगे। इससे उनके मन को ख़ुशी होगी।

  • लकी रंग – सिल्वर
  • लकी नंबर- 6

मीन राशि

रुके हुए काम निपटाने के लिहाज से दिन अच्छा है। पारिवारिक जीवन में भी खुशियां रहेंगी। पारिवारिक परेशानियां आज खुद-ब-खुद दूर हो जाएंगी। जिससे आप आनन्द महसूस करेंगे। आज के दिन कोई करीबी आपकी खुशियों को दोगुना कर देगा।

  • लकी रंग – ब्लू
  • लकी नंबर- 1
  • Rashifal source- india tv

Related Articles

Back to top button