Betul: अपनी ही पार्टी के कई नेताओं को नजर अंदाज कर सांसद ने लूट ली भूमिपूजन की वाहवाही
बैतूल- सांसद डीडी उइके के अब तक के कार्यकाल को देखा जाय तो जीरो बटे सनाटा है। यू कहे कि जिलेवासी बिलकिल भी संतुष्ट नही है। अब सांसद ने सड़कों का भूमिपूजन कर अकेले वाहवाही लूट ली है। भूमिपूजन कार्यक्रम में जारी किये गए विज्ञापन में अकेले सांसद की तस्वीर बड़े रूप प्रदर्शित कर पूरा श्रेय लेने का प्रयास किया है। सांसद ने विज्ञापन में अपने ही पार्टी के नेताओ को नजर अंदाज कर दिया है। पार्टी के सबसे बड़े पद पर बैठे नेताओ की फ़ोटो गायब कर दी है।समाचार पत्रों में जारी विज्ञापन में जिला पंचायत अध्यक्ष राजा पवार, आमला विधायक डॉ योगेश पंडागरे, और पार्टी के सर्वेसर्वा भाजपा जिलाध्यक्ष बबला शुक्ला की फ़ोटो तक नही लगाई है। इस मामले में सांसद की खूब किरकिरी हो रही है। सांसद द्वारा समाचार पत्रों में जिले से अकेले की तस्वीर लगाने पर भाजपा की गुटबाजी भी सड़क पर आ गई है। भूमिपूजन कार्यक्रम में सभी लोग पहुचे लेकिन विज्ञापन में सब को नजरअंदाज कर दिया है। वैसे भी बायपास मार्ग को लेकर श्रेय लेने की होड़ लगी है। काँग्रेस के बैतूल विधायक निलय डागा अपना प्रयास बात रहे है। वही सांसद खुद की पीठ थपथपा रहे है।



