Betul: जिले के कई क्षेत्रों में बारिश के साथ ओलावृष्टि, फसलें हुई बर्बाद, देखिये वीडियो

बैतूल:  जिले के कुछ क्षेत्रों में बारिश के साथ ओलावृष्टि होने से फसलें बर्बाद हो गई है। फसल कटाई के समय किसान फिर प्राकृतिक आपदा का शिकार हो गया।
जानकारी के अनुसार जिला मुख्य से लगभग 10 किमी दूर कल्यानपुर पंचायत के ग्राम ढोल नवेगांव में शनिवार को तेज बारिश के साथ बेर के आकार के ओले गिरे है। ओलावृष्टि के कारण फसलें खेतों में ही आड़ी हो गई है। किसानों की फैसले बर्बाद होने से भारी नुकसान हुआ है। कई किसानों की गेंहू, चना सहित फसलों की कटाई चल रही है। खेतो में कटी फसलें भीग गई। ढोल नवेगांव के अलावा, शाहपुर ब्लॉक के घीसीबागला, काजली, मेढ़ा खेड़ा और दमजीपुरा के अलावा भी कई क्षेत्रों में ओलावृष्टि होने के समाचार मिले हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button