MP Board: कक्षा 10 वीं में 2 विद्यार्थियों को नकल करते पकड़ा: सामाजिक विज्ञान विषय के प्रश्न पत्र में 773 विद्यार्थी रहे अनुपस्थित

गूगल फ़ाइल फ़ोटो

बैतूल- जिले में नकल प्रकरणों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है।  कार्यालय से जारी जानकारी में बताया गया कि हाई स्कूल प्रमाण पत्र परीक्षा कक्षा दसवीं अंतर्गत सामाजिक विज्ञान विषय के प्रश्न पत्र में 773 परीक्षार्थि अनुपस्थित रहे। इस प्रकार कुल 22014 परीक्षार्थियों में से 21241 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए।

 

विस्तृत जानकारी में बताया गया परीक्षा के दौरान उड़न दस्तों द्वारा विभिन्न केंद्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। जिनमें चिचंडा, घाटबिरोली, ससुंद्रा, उमावि टिकारी, सुभाष उमावि बैतूल, म ल बा कन्या उमावि बैतूल, संजीवनी उमावि बैतूल, कन्या एवं बालक चिचोली, चिरापाटला, पाटाखेड़ा आदि केंद्रों का दौरा किया गया। उड़न दस्ते के निरीक्षण में जिला स्तरीय उड़न दस्ते द्वारा चिचंड़ा में 01 और विकासखंड मुलताई के उड़न दस्ते द्वारा चिचन्डा में ही 01, इस प्रकार कुल 2 प्रकरण पंजीबद्ध हुए। उल्लेखनीय है कि उत्तर पुस्तिकाओं में बारकोड प्रणाली अपनाए जाने की प्रक्रिया इस वर्ष से माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आरंभ की गई है। इस कड़ी में हायर सेकेंडरी के एक विषय के अतिरिक्त हाई स्कूल के मंगलवार को संपन्न सामाजिक विज्ञान विषय के प्रश्न पत्र में भी इसे लागू किया गया। बारकोड प्रणाली का उपयोग करने से मूल्यांकन प्रक्रिया में गोपनीयता बरतने में के लिए कहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button