जब तेंदुए को ही दबोचने लगा बाघ: तेंदुआ बाघ से ज्यादा चालाक निकला: देखिये वीडियो
That is how leopard survives in a tiger dominated landscape😊
Tigers can easily climb trees,with their sharp and retractable claws providing a powerful grip to hold the tree trunk and climb up. But as they grow old their body weight prevents them to do so.
Stay slim to survive🙏 pic.twitter.com/uePgSwIJcj— Susanta Nanda (@susantananda3) February 14, 2023
Bagh Ka Video: बाघ और तेंदुआ दोनों ही खतरनाक शिकारी हैं और शिकार देखते ही तेजी से टूट पड़ते हैं. लेकिन सोचिए कि इन्हीं दोनों खूंखार जानवरों का एक दूसरे से आमना-सामना हो जाए तो दृश्य कैसा होगा. अब इन्हीं से जुड़ा एक वाइल्ड एनिमल वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें तेंदुआ और बाघ का सामना हो जाता है. इसमें देख सकते हैं कि जंगल में बाघ को तेंदुआ दिखते ही वो उसे दबोचने के लिए दौड़ लगा देता है. तेंदुआ भी जान बचाने के लिए सरपट पेड़ पर चढ़ जाता है.
तेंदुए को दबोचने वाला था बाघ
वायरल हो रहे इस वीडियो में देख सकते हैं कि किस तरह जंगल में तेंदुए पर नजर पड़ते ही बाघ खुश हो जाता है और फिर उसे पकड़ने के लिए दौड़ लगा देता है. तेंदुआ भी खतरे को भांपकर पेड़ पर चढ़ जाता है. बाघ भी उसका पीछा करते हुए पेड़ पर चढ़ने लगता है लेकिन आगे उससे चढ़ा नहीं गया और फिर वो पेड़ से नीचे आ गया. इस तरह तेंदुए ने शातिर दिमाग लगाते हुए खुद की जान बचा ली.
(News source- india.com)



