दिल्ली सरकार के मंत्री मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन का इस्तीफा

दिल्ली- आम आदमी पार्टी और दिल्ली सरकार के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया और स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन इस्तीफा दिया है। सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दोनों मंत्रियों का इस्तीफा मंजूर कर लिया है। उल्लेखनीय है कि सीबीआई ने मंत्री मनोज सिसोदिया को गिरफ्तार किया है। सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं मिली है।
न्यूज एजेंसी के मुताबिक सुप्रीम कोर्ट ने गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली सिसोदिया की अर्जी मंजूर करने से इनकार कर दिया। कोर्ट ने उन्हें हाईकोर्ट जाने की सलाह दी है।सत्येंद्र जैन को प्रवर्तन निदेशालय ने पिछले साल मई में मनी लॉन्ड्रिंग मामले में उनकी कथित संलिप्तता के लिए गिरफ्तार किया था। दोनों मंत्रियों के इस्तीफे के बाद दिल्ली में एक बार फिर राजनीति गरमा गई है भाजपा और आम आदमी पार्टी आमने-सामने है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक दिल्ली में अभी कोई नया मंत्री नहीं बनेगा मनीष सिसोदिया के पास के कुछ विभाग कैलाश गहलोत को दिए जा सकते हैं।



