19 February 2023 Ka Rashifal: मेष राशि वालों के लिए धन कमाने के लिहाज से आज का दिन अच्छा है

Aaj Ka Rashifal 19 February 2023:  आज 19 फरवरी 2023 फाल्गुन कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि और रविवार का दिन है। चतुर्दशी तिथि आज शाम 4 बजकर 18 मिनट तक रहेगी। आज दोपहर बाद 3 बजकर 20 मिनट तक वरीयान योग रहेगा, साथ ही आज शाम 4 बजकर 18 मिनट से कल दोपहर पहले 11 बजकर 46 मिनट तक यायीजय योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर 2 बजकर 44 मिनट तक श्रवण नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज पंचक शुरू है और आज सूर्य शतभिषा नक्षत्र में प्रवेश करेगा।

मेष राशि

मेष राशि (Aries Horoscope Today) 

धन कमाने के मामले में आज का दिन अच्छा है। मानसिक रूप से तनाव रहेगा जिसे दूर करने में भी और सफल होंगे। प्रॉपर्टी में आ रही उलझनों को भी सुलझाने आज  अच्छा मौका है।

वृषभ राशि (Taurus Horoscope Today) 

आज आप आत्मविश्वास बनाकर रखें यात्रा काफ़ी मनोरंजक और शिक्षाप्रद रहेंगी। उपहार/भेंट वग़ैरह भी आज आपके प्रिय का मूड बदलने में नाकाम रहेंगे। आज छोटी मोटी यात्रा पर जा सकते हैं। सावधानी से गाड़ी चलाये।

मिथुन राशि (Gemini Horoscope Today)

आज आपके पास ख़ुद के लिए पर्याप्त समय होगा तो मौक़े का फ़ायदा उठाएं और अच्छी सेहत के लिए पैदल सैर पर जाएं। लंबित परियोजनाएं पूरी होने की दिशा में बढ़ेंगे। अपने प्रिय की ग़ैरमौजूदगी में आप ख़ुद को बिल्कुल खाली महसूस करेंगे। आज अपने हर कीमती सामान का खयाल रखें, खो सकता है। अपने धन को संभाल कर रखें ।

कर्क राशि (Cancer Horoscope Today)

आज आप जल्दबाज़ी का कोई भी फ़ैसला आपको उनसे दूर कर सकता है, जो आपके दिल के क़रीब हैं। बुज़ुर्गों को अपनी सेहत का ख़याल रखने की ख़ास ज़रूरत है।

सिंह राशि (Leo Horoscope Today)

खुद पर भरोसा जरूर करें।चोट दुर्घटना से बचें, ध्यान रखने की आवश्यकता रहेगी। रोमांटिक ज़िन्दगी में बदलाव मुमकिन है।

कन्या राशि (Virgo Horoscope Today)

आज आपका दुःख बर्फ़ की तरह पिघल जाएगा। अगर आप किसी परिस्थिति से घबराकर भागेंगे- तो वह आपका पीछा हर निकृष्ट तरीक़े से करेगी।आज पढ़ाई में विद्यार्थियों को थोड़ी चंचलता बनेगी, एकाग्र होकर पढ़ेंगे तो ही सफलता मिल पाएगी।

 

तुला राशि (Libra Horoscope Today) 

ज़रूरत से ज़्यादा जज़्बाती होना आपका दिन बिगाड़ सकता है। आपके पास आज अपनी क्षमताओं को दिखाने के मौक़े होंगे। आपको ऐसी जगहों से महत्वपूर्ण बुलावा आएगा, जहां से आपने इसकी कभी कल्पना भी न की हो। आज मां के साथ समय बिताएंगे क्योंकि आज मां पर विशेष लाड़ प्यार आएगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio Horoscope Today) 

बैंक से जुड़े लेन-देन में काफ़ी सावधानी बरतने की ज़रूरत है। रोमांचक दिन है, क्योंकि आप क़ामयाबी ज़रूर हासिल करेंगे। बस एक-एक करके महत्वपूर्ण क़दम उठाने की ज़रूरत है। आज कुछ ऐसा दिन है जब चीजें उस तरह नहीं होंगी, जैसी आप चाहते हैं।

धनु राशि (Sagittarius Horoscope Today)

आज ख़ुशी से भरा अच्छा दिन है। परिवार के सुख-दुःख के भागीदार बनें, ताकि उन्हें महसूस हो कि आप वाक़ई उनका ख़याल रखते हैं। बाहरी लोगों के हस्तक्षेप के बावजूद आपको जीवनसाथी के द्वारा हर संभव तरीके से सहयोग मिलेगा।

मकर राशि  (Capricorn Horoscope Today)

आज परिवार के सदस्य सहयोगी होंगे, लेकिन उनकी काफ़ी सारी मांगें होंगी। अपने साथी पर किया गया संदेह एक बड़ी लड़ाई का रूप ले सकता है। व्यवसाय और व्यापार आज लाभ देगा। आपके हंसने-हंसाने का स्वभाव आपकी सबसे बड़ी पूंजी साबित होगा।

कुंभ राशि (Aquarius Horoscope Today)

रचनात्मक शौक़ आज आपको सुक़ून का एहसास कराएंगे। महत्वपूर्ण लोगों के साथ बातचीत करते वक़्त अपने शब्दों को ग़ौर से चुनें।

मीन राशि (Pisces Horoscope Today) 

आज आपके नज़दीकी लोग निजी जीवन में परेशानियां खड़ी कर सकते हैं। आज लाभ तो होगा ही आपके आमदनी में काफी बढ़ोतरी हो सकती है। संतान की और से भी खुशखबरी मिलेगी। प्रेम के दृष्टिकोण से उत्तम दिन है।

( Rashifal source- news 24)

Betul: भूत प्रेतों की टोली के साथ निकली भव्य शिव बारात: देखिये वीडियो

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button