Betul: भूत प्रेतों की टोली के साथ निकली भव्य शिव बारात: देखिये वीडियो

 

बैतूल। महाशिवरात्रि पर्व पर लगातार चतुर्थ वर्ष  शहर के शिव भक्तों द्वारा देवाधिदेव महादेव की भव्य बारात निकाली गई। इस भव्य आयोजन के लिए आयोजन समितियां तैयारियों की जा रही थी। शिव बारात में महाकाल के साथ हजारों श्रद्धालु बाराती के रूप में शामिल हुए। बारात में भूत-प्रेत का अद्भुत प्रदर्शन मुख्य आकर्षण का केंद्र बना रहा। भव्य शिव बारात थाना महाकाल चौक कोठी बाजार, मेघनाथ चौक, अखाड़ा चौक, टिकारी, लल्ली चौक, मरही माता मंदिर होते हुए वापस थाना महाकाल चौक पहुची।
अभिमंत्रित रुद्राक्ष का वितरण, श्री भस्म रमैया भक्त मंडल उज्जैन द्वारा झांझ-डमरु की प्रस्तुति, उज्जैन के कलाकारों की कड़ा बीम द्वारा मनमोहक आतिशबाजी, जय हनुमान व्यायामशाला गंज द्वारा शिवरात्रि अस्त्र / शस्त्र विद्या का प्रदर्शन किया। आशीष यादव द्वारा 11 फरवरी से 18 फरवरी तक महाकाल का विशेष श्रृंगार, सुधीर मालवी द्वारा बारात मार्ग पर रंगोली का रिकार्ड, बाबू संतोष सोनी द्वारा महाकाल, भोलेनाथ, कालभैरव की विशेष पगड़ी, सोनू कुशवाह ग्रुप द्वारा भूत-प्रेत का अद्भुत प्रदर्शन, मूर्तिकार आर सुनील कला द्वारा भव्य शिवलिंग का निर्माण, भारत बेंजो धुमाल ग्रुप बैतूल द्वारा मनमोहक प्रस्तुति, ब्रॉस बैण्ड नागपुर द्वारा अविस्मरणीय प्रस्तुति, क्षेत्रीय कलाकारों द्वारा आदिवासी नृत्य, बारात बारात में आकर्षण का केंद्र रहा। शिव बारात में शिव के जयकरों से पूरा शहर गूंज उठा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button