Betul: राष्ट्रीय हिन्दू सेना ने 10 किलोमीटर तक पीछा कर पकड़ी गौवंश से भरी बोलेरो, देखिये वीडियो
बैतूल– राष्ट्रीय हिन्दू सेना ने सदस्यों ने 10 किलोमीटर तक गौवंश से भरी गाड़ी का पीछा कर पकड़ा है।राष्ट्रीय हिन्दू सेना के प्रदेश अध्यक्ष दीपक मालवीय ने बताया की संगठन के प्रखंड अध्यक्ष संजय यादव को सुचना प्राप्त हुई थी की एक सफ़ेद कलर की बुलोरो संवारी गाड़ी में बासपानी के जंगल से गोवंश भरा जा रहा है। तभी गाड़ी को पकड़ने की योजना बनाई

तहसील गौरक्षा प्रमुख आशीष यादव ने बताया कि बुलोरो वाहन को बासपानी के जंगल में घेराबंदी कर रोकने का प्रयास किया गया लेकिन संगठन के सदस्यों को चकमा देकर वहाँ से फ़रार होने मे कामब हो गए। गौवंश तस्करों का आठवामील के पास से गाड़ी का पिछा प्रदेश अध्यक्ष दीपक मालवीय, देव नागले, विभाग अध्यक्ष दीपक कोसे, विभाग युवा अध्यक्ष मनीष मालवीय ने किया ओर बुलोरो वाहन को फोरलेन पर पकड़ने में सफलता हासिल की
प्रखंड महामंत्री रविंद्र यादव ने बताया की गाड़ी क्रमांक MH.28.V.1603 में कुर्ता पूर्व 4 नग गौवंश को रसियों से चारों पैर मुँह बँधे हुए गाड़ी में भरा था। गोवंश को त्रिवेणी गोशाला में सुपरूत कर गाड़ी को कोतवाली पुलिस के हवाले की गई है
प्रखंड सह संयोजक मुकेश यादव ने बताया बुलोरो वाहन के पूरे काले काँच और अंदर परदे लगे होने वाली गाड़ी रोज़ाना हमारे गाँव से गुज़रती थी फिर हमने गाड़ी पर नज़र रखना प्रारंभ किया और आज रात गाड़ी जैसे ही हमारे गाँव पहुँचीं हमने तत्काल इसकी सुचना राष्ट्रीय हिन्दू सेना के पदाधिकारियों को दी उपस्थित पदाधिकारियों के नाम- प्रखंड मन्त्री चंदन यादव, विजय यादव, युवराज यादव, आदि शामिल है।
Gold Price Today: सोने-चांदी के रेट हुए धड़ाम, जानिए कितना सस्ता हुआ गोल्ड



