Gold Price Today: सोने-चांदी के रेट हुए धड़ाम, जानिए कितना सस्ता हुआ गोल्ड

Gold price today, 10 February, 2023: अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज सोने-चांदी की कीमतों में जोरदार गिरावट देखी जा रही है. घरेलू वायदा बाजार में आज इसका असर देखा जा रहा है. एमसीएक्स सोना अप्रैल वायदा 242 रुपये की गिरावट के साथ 56, 610 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता हुआ देखा गया है. वहीं, एमसीएक्स चांदी मार्च वायदा 641 रुपये की जोरदार गिरावट के साथ 66,389 रुपये प्रति किलो पर बोला जा रहा है.
बता दें, बीते कारोबारी सत्र में सोना अप्रैल वायदा 56,852 रुपये प्रति 10 ग्राम पर निपटा था. वहीं, चांदी मार्च वायदा 67,030 रुपये प्रति किलो पर बंद हुआ था.
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी के रेट
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने के भावों में जोरदार गिरावट दर्ज की गई है. हाजिर सोना 20.30 डॉलर की गिरावट के साथ 1,855.19 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करता हुआ देखा गया है. हाजिर चांदी में 0.44 डॉलर प्रति औंस की नरमी है और यह 21.86 डॉलर प्रति औंस पर हैं.
मुंबई, कोलकाता, हैदराबाद, केरल, पुणे, विजयवाड़ा, भुवनेश्वर, कटक, अमरावती, गुंटूर, काकीनाड़ा, तिरुपति, कडप्पा, अनंतपुर, वारंगल, विशाखापतमन, निजामाबाद, राउरकेला, सोलापुर, कोल्हापुर, नागपुर, और संभलपुर में 22 कैरेट सोने के रेट 52,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बोले जा रहे हैं. दिल्ली, जयपुर, लखनऊ, चंडीगढ़, नोएडा, गाजियाबाद और गुड़गांव में 22 कैरेट सोने के रेट 53,050 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बोले जा रहे हैं. चेन्नई, कोयंबटूर, मदुरै, सलेम, वेल्लोर, त्रिची और तिरुनेलवेली में 22 कैरेट सोने के रेट 53,750 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बोले जा रहे हैं. भिवंडी, लाटूर, वसई-विरार और नासिक में 22 कैरेट सोने के रेट 52,930 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बोले जा रहे हैं. पटना, सूरत, मेंगलोर, दावनगिरी, बेल्लारी और मैसूर में 22 कैरेट सोने के रेट 52,950 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बोले जा रहे हैं.
News source-
https://www.india.com/hindi-news/business-hindi/gold-price-today-10-february-2023-gold-and-silver-prices-down-on-weak-global-cues-know-10-grams-gold-rates-in-your-city-sone-ke-bhav-5891415/
Betul: बारातियों से भरी बोलेरो पलटी: आधा दर्जन से अधिक लोग घायल

