पूर्व सांसद हेमंत खंडेलवाल कांग्रेस पर जमकर बरसे: कह दी यह बड़ी बात
(ज्ञानू लोखंडे)
बैतूल – ज़िला भाजपा कार्यालय में शनिवार को बजट को लेकर आयोजित पत्रकार वार्ता में पूर्व सांसद हेमंत खंडेलवाल कांग्रेश पर जमकर बरसे और कहा कि हमने काम किया है यह बात हम डंके की चोट पर कहते है। काम जो करता है उसी से गलती होती है। हमने काम किया हो सकता है छोटी मोटी गलती हुई हो लेकिन कांग्रेस ने धेले भर का काम नही किया तो गलती करने का कोई सवाल ही नही है।
दरअसल श्री खंडेलवाल ने पत्रकार द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में यह बात कही है। श्री खंडेलवाल ने बताया कि हमने बड़े- बड़े डेम बनाये जिससे सैकड़ो किसानों को सिचाई के लिए पानी मिल रहा है। सोनाघाटी से आमला टू लेन मार्ग बनाया है। अस्पताल, कलेक्टर कार्यालय का निर्माण किया है। कांग्रेस बताए कि उनकी सरकार डेढ़ वर्ष तक रही उन्होंने क्या काम किया है। कांग्रेसी एक भी काम नहीं बता पाएंगे। पत्रकार वार्ता में सांसद दुर्गादास उइके, भाजपा जिलाध्यक्ष बबला शुक्ला, आमला विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी शैलेंद्र आर्य प्रमुख रूप से उपस्थित थे। पत्रकार वार्ता में श्री खंडेलवाल ने केंद्र की मोदी सरकार द्वारा जारी किए गए बजट के बारे में विस्तार से जानकारी दी और बजट को गरीबो के लिए फायदेमंद बताया है।



