Betul: जिला अस्पताल की पुताई करते समय झूला टूटने से नीचे गिरा मजदूर
बैतूल- जिला अस्पताल बैतूल की पुताई करते समय रस्सी का झूला टूटने से एक मजदूर लगभग 15 से 10 फिट की ऊँचाई से नीचे गिर गया। मजदूर के हाथ मे गंभीर चोट आई है। एक बड़ा हादसा होने से टल गया है।
जानकारी के अनुसार जिला अस्पताल की पुताई का काम लाखन सिंह चौहान कंपनी को दिया है। मजदूर पुताई का काम कर रहे थे। रस्सी का झूला टूटने से एक मजदूर गुलाबराव डोंगरे उम्र 55 वर्ष नीचे गिर गया। मजदूर के हाथ मे गंभीर चोट आई है। जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती किया है। कंपनी की तरफ से पुताई कर रहे मजदूरों को कोई सेफ्टी दस्ताने नही दिए है। कंपनी की लापरवाही सामने आई है।




