कोर्ट ने महिला से रेप केस मामले में आसाराम बापू को दोषी करार दिया: मंगलवार को होगा सजा का ऐलान

गूगल फ़ाइल फ़ोटो

गुजरात के गांधीनगर सेशन कोर्ट ने सूरत की एक महिला से रेप के मामले में आसाराम को दोषी करार दिया है। कोर्ट सजा का ऐलान मंगलवार को करेगा। इससे पहले जोधपुर कोर्ट ने 25 अप्रैल, 2018 को आसाराम को यूपी की एक नाबालिग से रेप के मामले में उम्रकैद की सजा सुनाई थी। सोमवार को कोर्ट में आसाराम की पेशी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई।

2001 से 2006 के बीच रेप हुआ, 2013 में केस दर्ज हुआ था
करीब 10 साल पहले आसाराम पर सूरत की एक महिला ने अहमदाबाद के मोटेरा स्थित उसके आश्रम में बार-बार दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। इस केस में आसाराम की पत्नी समेत छह अन्य आरोपी थे। कोर्ट ने आसाराम को दोषी माना। आरोपियों में से एक की सुनवाई के दौरान मौत हो गई। कोर्ट ने बाकी पांच आरोपियों को सबूतों के अभाव में बरी कर दिया।

पुलिस ने इस मामले में जुलाई 2014 में चार्जशीट दायर की थी। केस के अनुसार आसाराम ने 2001 से 2006 के बीच पीड़ित महिला से कई बार दुष्कर्म किया था। महिला तब आसाराम के आश्रम में रह रही थी।

पीड़ित की छोटी बहन ने आसाराम के बेटे पर लगाया था रेप का केस
दो बहनों में से छोटी ने आसाराम के बेटे नारायण साईं और बड़ी बहन ने आसाराम के खिलाफ रेप की शिकायत दर्ज कराई थी। बड़ी बहन की शिकायत गांधीनगर ट्रांसफर होने के कारण आसाराम पर गांधीनगर में मुकदमा चला, जिसमें सोमवार को कोर्ट ने आसाराम को दोषी करार दिया है।

विशेष लोक अभियोजक आरसी कोडेकर व लोक अभियोजक सुनील पंड्या ने कहा कि हम अदालत में प्रयास करेंगे कि इस मामले के दोषियों को अधिकतम सजा मिले।

News source-

https://www.bhaskar.com/national/news/gandhinagar-courts-decision-10-years-ago-surats-woman-had-accused-130860954.html?ref=inbound_More_News

एक ट्रक जितना बड़ा क्षुद्रग्रह धरती के बेहद करीब से गुजर गया: बड़ा हादसा टला

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button