ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री को ड्यूटी पर तैनात ASI ने मारी गोली: हालत नाजुक

CM ने अस्पताल पहुँचकर जान हाल

ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नब किशोर दास पर रविवार दोपहर करीब एक बजे जानलेवा हमला हुआ। उन्हें ड्यूटी में तैनात एक ASI ने गोली मार दी। घटना के दौरान मंत्री झाड़सुगड़ा के ब्रजराजनगर में एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। कार की अगली सीट पर बैठे दास जैसे ही नीचे उतरे ASI ने उनके सीने में दो गोली मार दी। खून से लथपथ दास कार के पास ही गिर पड़े।

घटनास्थल पर मौजूद उनके समर्थकों ने उन्हें पकड़ा और एंबुलेंस बुलाकर अस्पताल भेजा। कुछ देर बाद उन्हें एअरलिफ्ट कर भुवनेश्वर के अपोलो अस्पताल लाया गया। जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक भी दास से मिलने अस्पताल पहुंचे। क्राइम ब्रांच ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

उधर, पुलिस ने फायरिंग करने वाले ASI गोपालदास को हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है, लेकिन अभी तक आरोपी ने हमले की वजह नहीं बताई है।

लोगों ने पुलिसकर्मी को गोली चलाकर भागते देखा
आई विटनेस एडवोकेट राम मोहन राव ने बताया कि स्वास्थ्य मंत्री नब दास कार्यक्रम में चीफ गेस्ट थे। जब वो पहुंचे तो उनके स्वागत के लिए भीड़ जमा हो गई। तभी उन पर किसी ने गोली चला दी। हमने देखा एक पुलिसकर्मी पास से गोली चलाकर भाग रहा था।

पत्नी का दावा- मानसिक बीमारी का इलाज करा रहा ASI
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो- मंत्री पर फायरिंग करने वाला ASI गोपाल दास मानसिक रूप से बीमार है, जिसका वो 7-8 साल से इलाज करा रहा है। यह बात गोपाल की पतनी जयंती ने कही है। जयंती का कहना है कि दवा लेने के बाद ही गोपाल सामान्य व्यवहार करता है। उन्होंने कहा- मुझे घटना की जानकारी न्यूज से ही मिली थी। वो पांच महीने पहले घर आया था। रविवार सुबह मेरी और बेटी की उससे वीडियो कॉल पर बात हुई थी। इसके बाद बात नहीं हुई।

ओडिशा के CM नवीन पटनायक ने स्वास्थ्य मंत्री पर हमले की निंदा की है। उन्होंने कहा- हमले की खबर सुनकर स्तब्ध हूं, उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। क्राइम ब्रांच को जांच करने का निर्देश दिया है। अधिकारियों को घटनास्थल पर जाने के लिए कहा गया है।

फ़ोटो सोर्स गूगल सोशल मीडिया

News source-

https://www.bhaskar.com/national/news/odisha-health-minister-naba-das-sustained-injuries-after-being-shot-at-by-some-unidentified-miscreant-130855894.html

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button