वनकर्मियों ने पकड़ा दुर्लभ गिद्ध: लोग बोले गिद्ध नही यह है जटायु, देखिये वीडियो
#WATCH | UP: A rare vulture was captured in Eidgah cemetery of Kanpur's Colonelganj yesterday. The locals handed it over to Forest Dept.
A local says, "The vulture had been here for a week. We tried to catch it but didn't succeed. Finally, we captured it when it came down." pic.twitter.com/7t5QWXiN3h
— ANI (@ANI) January 9, 2023
आपको बता दें कि यह एक विलुप्तप्राय हिमालयन प्रजाति का गिद्ध है, जो कानपुर के कर्नलगंज के ईदगाह कब्रिस्तान में मिला है. स्थानीय लोगों के मुताबिक एक दो दिन नहीं करीब एक हफ्ते से यह इस इलाके में है. छह-छह फीट लंबे पंखों वाले इस विशालकाय पक्षी को ईदगाह में रहने वाले सफीक नाम के युवक ने अन्य 5 लोगों के साथ मिलकर बड़ी चादर तानकर पकड़ा. तब से इसे देखने के लिए भीड़ उमड़ रही है. हालांकि, अब इसे वन विभाग की टीम को सौंप दिया गया है.
दुर्लभ प्रजाति का गिद्ध
वन विभाग ने इस गिद्ध को चिड़ियाघर प्रशासन को सौंप दिया है. जहां इसे क्वारंटीन किया गया है. यह भी पता लगाया जा रहा है कि इतनी दुर्लभ प्रजाति का यह गिद्ध आखिर आया कहां से था. इस दौरान उसकी हर गतिविधि पर नजर भी रखी जा रही है. बताया जा रहा है कि यहां गिद्ध का एक जोड़ा था, एक गिद्ध मौके से उड़ गया.
देखने की उत्सुकता
एएनआई ने यह वीडियो जारी किया. उसके बाद सैकड़ों इस तरह के वीडियो सोशल मीडिया पर नजर आने लगे. लोग तरह तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं. गिद्ध के बड़े-बड़े पंखों और उसकी खूबसूरती को बखूबी बयां कर रहे हैं.
(news source news18)



