Betul: शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अनुपस्थित मिले नर्स, फार्मासिस्ट और एएनएम को कारण बताओ नोटिस जारी

बैतूल। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सुरेश बौद्ध ने मंगलवार 10 जनवरी को जिला अस्पताल एवं शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण किया। डॉ. बौद्ध ने पी.आई.सी.यू. (नवजात गहन चिकित्सा इकाई), डायलिसिस कक्ष, नेत्र वार्ड, आई.सी.यू., पैथोलॉजी, रेडियोलॉजी कक्ष का अवलोकन किया एवं चिकित्सकों को आवश्यक निर्देश दिये।

उन्होंने एनीमिया मुक्त युवा अभियान के अंतर्गत 18 वर्ष तक के बच्चों के विकासखंडों से प्राप्त हो रहे प्रतिदिन के सेम्पल्स की जानकारी ली, परिणामों का निरीक्षण किया तथा सेम्पल्स के संबंध में आगामी कार्ययोजना तैयार कर सेम्पल्स की जांच तत्काल किये जाने के भी निर्देश दिये। आई.सी.यू में मरीजों से चर्चा की एवं निरीक्षण किया। डायलिसिस कक्ष में स्टाफ से चर्चा कर दिये जा रहे उपचार के संबंध में जानकारी ली, टीकाकरण कक्ष में ए.एन.एम. एवं हितग्राही बच्चों के माता पिता से चर्चा की। शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण कर कर्मचारियों की संख्या एवं स्थिति की जानकारी ली। दवाईयों की उपलब्धता एवं आपूर्ति का अवलोकन किया। कार्यालय में रिकार्ड संधारण देखा। मरीजों के पंजीयन एवं उपचार का अवलोकन किया। उन्होंने शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में अनुपस्थित श्रुति एस. मोहन नर्सिग ऑफीसर, अफरोज खान फार्मासिस्ट, मीना शेषकर ए.एन.एम., कंचन उबनारे ए.एन.एम., रोशनी मालवीय ए.एन.एम. को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किये जाने के भी निर्देश दिये।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button