Breking news: मॉस्को से गोवा आ रही चार्टर्ड फ्लाइट में बम होने की सूचना से मच हड़कंप, फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग की गई

गूगल फ़ाइल फ़ोटो

flight Mein Bam hone ki Suchna

मॉस्को से गोवा आ रही चार्टर्ड फ्लाइट में सोमवार रात बम होने की सूचना मिलने से हड़कंप मच गया । फ्लाइट की जामनगर में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। बम निरोधक दस्ता मौके पर मौजूद है, सभी यात्रियों की जांच की जा रही है।

बताया जा रहा है कि गोवा एयर ट्रैफिक कंट्रोल को मेल के जरिए विमान में बम होने की सूचना मिली है। गुजरात पुलिस और फायर ब्रिगेड भी एयरपोर्ट पर मौजूद है। AZUR की इस फ्लाइट में 236 यात्री सवार थे। इन्हें विमान से उतार लिया गया है।घटना के बाद सोमवार रात 10 बजे विमान की इमरजेंसी लैंडिंग की गई। अब जांच एजंसियां जांच में जुट गई है कि बम होने की जानकारी अफवाह तो नही है। यह भी जांच होगी कि बम होने का मेल कहा से आया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button