जिला शिक्षा अधिकारी बोले कहा ठंड लग रही है, मेरे मोबाइल में तो तापमान 12 डिग्री दिखा रहा है..

सुबह जमी ओस की बूंदे

Betul News : बैतूल- समूचा जिला भले कड़ाके की ठंड से कांप पर रहा है। जिले के जिला शिक्षा अधिकारी बिल्कुल भी ठंड का एहसास नहीं हो रहा है। इधर कड़ाके की ठंड में स्कूल जा रहे बच्चे परेशान है। दरअसल जिले में पड़ रही कड़ाके की ठंड और सुबह स्कूल जा रहे बच्चे परेशान है। जब स्कूलों में छुट्टी को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी अनिल कुशवाहा चर्चा की तो उन्होंने कहा कि जिले में कहा कि ठंड है। मेरे मोबाइल में तो तापमान 12 डिग्री दिखा रहा है।

DEO अभी मोबाइल के बाहर ही नहीं निकल पाए हैं। अधिकारी को मालूम ही नही की सरकारी भू अभिलेख शाखा से तापमान जारी होता है और तापमान 5 डिग्री पर आ गया है। मतलब जिला शिक्षा अधिकारी सरकारी विभाग द्वारा जारी किए गए तापमान पर विश्वास न करते हुए मोबाइल पर दिखा रहे तापमान पर विश्वास कर रहे हैं। कहते है कि जादूगर की जान तोते में रहती है ठीक उसी तरह अधिकारियों की जान मोबाइल में रहती है। उन्हें हकीकत की जानकारी ही नहीं रहती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button