Betul tournament: खेलों के लिए सरकार पानी की तरह पैसा बहाती है इसके बावजूद सुविधाएं नहीं,अव्यवस्थाओं के बीच हो गई खेलकूद प्रतियोगिता

बैतूल। खेल के नाम पर शासन द्वारा पानी की तरह पैसा बहाया जाता है। इसके बावजूद भी खिलाडिय़ों को शासन की तरफ से मिलने वाली सुविधाएं उपलब्ध नहीं हो पाती। एक ऐसा ही नजारा पुलिस ग्राउंड में आयोजित जिला स्तरीय मुख्यमंत्री कप प्रतियोगिता में देखने को मिला। अव्यवस्थाओं के बीच हुई खेल प्रतियोगिता में खिलाड़ी परेशान होते रहे। अधिकारियों ने व्यवस्था बनाने के बजाय वे मूकदर्शक बने हुए थे।

जिला एवं खेल कल्याण विभाग के तत्वावधान में रविवार को पुलिस ग्राउंड में जिला स्तरीय मुख्यमंत्री कप प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में कब्बड्डी, खो-खो, व्हालीवाल, कुश्ती सहित अन्य प्रतियोगिता हुई। जिसमें जिले के दस ब्लॉकों की टीमों को आमंत्रित किया गया था। प्रतियोगिता में छात्र एवं छात्राओं ने भाग लिया। पुलिस ग्राउंड में आयोजित खेल प्रतियोगिता में टॉयलेट की सुविधा नहीं होने से विद्यार्थियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। जिला स्तरीय आयोजन में खेल विभाग की तरफ से टॉयलेट की व्यवस्था नहीं की थी। विद्यार्थियों के लिए चैंजिग रूम नहीं बनाया गया। प्रतियोगिता की तिथि पहले से तय थी इसके बावजूद भी व्यवस्था नहंी की गई। इसमें अधिकारियों की लापरवाही सामने आई है। खेल प्रतियोगिता में शामिल विद्यार्थियों को भोजन के पैकेट भी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध नही कराए गए। अव्यवस्थाओं के बीच जिला स्तरीय प्रतियोगिता को आयोजित किया गया।

इनका कहना है..

खेल प्रतियोगिता स्थल पर टॉयलेट की व्यवस्था नहीं हो पाई। अन्य सभी व्यवस्थाएं की गई थी। विद्यार्थियों को कोई परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ा है।
पूजा कुरील, खेल अधिकारी, बैतूल

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button