accident: रतलाम में बड़ा हादसा: सड़क किनारे बैठे लोगों को ट्रक ने कुचला 5 की मौत 10 घायल
रतलाम में एक बड़ा हादसा हो गया। सड़क किनारे बैठे लोगों को बेलगाम आ रहे ट्रक ने कुचल दिया हादसे में 5 लोगों की जान चली गई। हादसा शहर से करीब 27 किलोमीटर दूर सातरुंडा चौराहे पर हुआ। बताया जा रहा है कि यहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे बैठे लोगों को जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलने के बाद बिलपांक थाना पुलिस और स्थानीय लोगों ने घायलों को जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज पहुंचाया है। कुल 10 घायलों को जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती किया गया है। जिसमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।
घटना रविवार शाम करीब 5 बजे की है। सातरुंडा चौराहे पर कुछ लोग सड़क किनारे बैठकर बस का इंतजार कर रहे थे। तभी हाईवे से गुजर रहा एक ट्रक अनियंत्रित हो गया और लोगों को रौंदते हुए निकल गया।
न्यूज़ सोर्स दैनिक भास्कर



