Betul Mandi News : मारपीट की घटना के बाद कृषि मंडी में मचा बवाल, ट्रक चालक और उसके साथियों पर FIR दर्ज, एसडीएम ने संभाला मोर्चा
Betul Mandi News: Uproar at the agricultural produce market (mandi) following an incident of assault; FIR registered against a truck driver and his associates; SDM takes charge of the situation.
Betul Mandi News : बैतूल कृषि उपज मंडी में एक मुनीम के साथ ट्रक ड्राईवर ने मारपीट कर दी। मारपीट की घटना के बाद बवाल मच गया। मंडी में नीलामी कार्य बंद हो गया। सूचना मिलते ही एसडीएम, कोतवाली पुलिस और बैतूलबाजार पुलिस मौके पर पहुंच गई। व्यापारियों को समझाईश देने के बाद दोपहर से मंडी में नीलामी कार्य शुरू हुआ। काफी देर तक गहमा गहमी का माहौल बना रहा। प्राप्त जानकारी के मुताबिक कृषि मंडी में गुरूवार की रात को उपज का उठाव चल रहा था। इसी दौरान एक ट्रक ड्राइवर ने बीच रास्ते में खड़ा कर लिया। एक व्यापारी के मुनीम संतोष यादव ने ट्रक ड्राइवर को गाड़ी हटाने के लिए कहा, लेकिन उसने गाड़ी नहीं हटाई इसी बात को लेकर मुनीम और ट्रक ड्राइवर के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि ट्रक ड्राइवर ने अपने अन्य साथियों को बुला लिया। मुनीम संतोष यादव के साथ ट्रक ड्राइवर सलीम और उनके साथियों ने मारपीट कर दी। इस मारपीट की घटना में मुनीम को कंधे पर चोट आई है जिसे एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती किया है।व्यापारियों ने नीलामी कार्य किया बंद
रात की घटना के बाद व्यापारियों ने शुक्रवार को कृषि मंडी में नीलामी कार्य करने से मना कर दिया। कृषि उपज मंडी में बड़ी संख्या में किसान उपज लेकर पहुंचे थे। पूरा मंडी परिसर उपज से खचाखच भरा था। नीलामी कार्य बंद होने और विरोध को देखते हुए एसडीएम अभिजीत सिंह और बैतूलबाजार,कोतवाली थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। मंडी में एसडीएम ने व्यापारियों, मंडी अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में उन्होंने व्यापारियों को समझाईश दी। समझाईश के बाद व्यापारी नीलामी शुरू करने के लिए राजी हुए। शुक्रवार लगभग ढाई बजे नीलामी कार्य शुरू हुआ। इसके बाद किसानों ने भी राहत की सांस ली।
अव्यवस्थाओं के कारण परेशानी
मंडी में अधिक उपज आने और व्यापारियों द्वारा खरीदी गई उपज के बोरे का समय पर उठाव नहीं होने के कारण व्यवस्था बार-बार बिगड़ती है। इस पर भी एसडीएम ने व्यापारियों से चर्चा कर समस्या का हल निकालने की बात कही है। खुले ट्रेक्टर ट्राली में उपज लाने और नीलामी कार्य करने पर भी विचार किया गया। एसडीएम ने बताया कि व्यापारियों को किसी प्रकार से कोई परेशानी ना हो जिसके लिए बेहतर व्यवस्था बनाने का प्रयास किया जाएगा।



