MP Cold Wave : मध्य प्रदेश के चार जिलों में शीतलहर का अलर्ट, कटनी और भोपाल में कड़ाके की ठंड
प्रदेश के 10 जिलों में न्यूनतम तापमान पहुंच 10 डिग्री से कम, और ठंड बढ़ने की संभावना
MP Cold Wave :मध्य प्रदेश के कई जिलों में शीत लहर चल रही है जिसके कारण तापमान में लगातार गिरावट आ रही है। कटनी जिले के करौंदी में न्यूनतम तापमान 6.8 , दमोह 7.0, शहडोल के कल्याणपुर में 7.4, शाजापुर के गिरवर में 7.7 और राजधानी भोपाल में न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री पर पहुंच गया है। इन जिलों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है।



