Betul Crime News : जमीनी विवाद में महिला को धक्का देकर कुँए गिराया, पानी मे डूबने से मौत, हत्या करने वाले देवर-देवरानी गिरफ्तार
सांईखेड़ा पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य एवं गवाहों के आधार पर अंधे कत्ल का किया खुलासा
Betul Crime News : थाना सांईखेड़ा पुलिस ने ग्राम ऐनखेड़ा में महिला की कुएं में मिली लाश के मामले का खुलासा करते हुए हत्या के आरोप में उसके देवर एवं देवरानी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।जानकारी के अनुसार 3 नवम्बर 2026 को फरियादी हरि पिता मिठ्या धोटे उम्र 57 वर्ष निवासी ग्राम ऐनखेड़ा थाना सांईखेड़ा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 2 नवम्बर को उसका अपने भाई शंकर धोटे एवं भाभी पार्वती धोटे के साथ जमीन संबंधी विवाद हुआ था। विवाद के संबंध में वह थाना सांईखेड़ा आया था। घर वापस पहुंचने पर घर पर ताला लगा मिला तथा उसकी पत्नी कमलाबाई घर पर नहीं मिली। तलाश करते हुए जब वह खेत में कुएं के पास पहुंचा तो वहां पत्नी के खेत में काम करने के सामान के पास ही कुएं के पानी में पत्नी कमलाबाई का शव तैरता हुआ दिखाई दिया। सूचना पर पुलिस द्वारा शव पंचनामा कार्रवाई की गई तथा थाना सांईखेड़ा में धारा 194 बीएनएस के अंतर्गत मर्ग कायम कर जांच प्रारंभ की गई।
जमीनी विवाद बना हत्या का कारण
मर्ग जांच के दौरान पुलिस द्वारा तकनीकी साक्ष्य एकत्रित किए गए एवं गवाहों के कथन लिए गए। जांच में सामने आया कि फरियादी हरिराम धोटे एवं उसके भाई शंकर धोटे के बीच पूर्व से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था।
2 नवम्बर 2026 को शंकर धोटे एवं उसके परिवार के सदस्य फरियादी के खेत से मोटर चलाने के लिए बिजली के तार ले जा रहे थे। फरियादी हरिराम द्वारा मना करने पर दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ। विवाद की सूचना पर मौके पर डायल 112 पुलिस वाहन पहुंचा तथा दोनों पक्षों को थाना आकर अपनी समस्या बताने की समझाइश दी गई। इसके बाद हरिराम थाना सांईखेड़ा आ गया, जबकि उसकी पत्नी कमलाबाई खेत पर ही मौजूद थी।
मौका पाकर कुएं में दिया धक्का
पुलिस जांच में सामने आया कि इसी विवाद के चलते मौका पाकर शंकर धोटे एवं उसकी पत्नी पार्वती धोटे ने एकराय होकर कमलाबाई को जान से मारने की नीयत से खेत में स्थित गहरे कुएं में धक्का दे दिया, जिससे पानी में डूबने के कारण उसकी मृत्यु हो गई।
मर्ग जांच में प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर आरोपी शंकर धोटे एवं पार्वती धोटे के विरुद्ध हत्या का अपराध घटित करना पाए जाने पर थाना सांईखेड़ा में अपराध क्रमांक 162/26 धारा 103(1), 3(5) बीएनएस के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
दोनों आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय में पेश
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम गठित कर आरोपियों की तलाश एवं गिरफ्तारी के लिए त्वरित कार्रवाई की गई। पुलिस द्वारा शंकर धोटे एवं पार्वती धोटे को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। विवेचना में प्राप्त साक्ष्यों एवं पूछताछ के आधार पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
सराहनीय भूमिक
उक्त अंधे कत्ल का खुलासा करने में निरीक्षक अंजना पाटिल मालवीय, निरीक्षक भैयालाल उइके (थाना प्रभारी बोरदेही), निरीक्षक आबिद अंसारी (प्रभारी सीन ऑफ क्राइम ), सउनि रविन्द्र नागले, प्र.आर. 25 विनय जैसवाल, प्र.आर. 47 राजकुमार धुर्वे, प्र.आर. 391 बलवीर मर्सकोले, प्र.आर. 485 रामानंद धुर्वे, प्र.आर. 425 देवेन्द्र ठाकुर, आर. 603 विनोद साहू, आर. 454 संतराम उइके, आर. 693 बबलू धुर्वे, आर. 611 आदित्य बेले, आर. 437 रोहित कुशवाह, मप्रआर 518 झमोला सिरसाम, सैनिक 233 मुंशीलाल सिरसाम, सैनिक 54 शशि पवार, सैनिक 26 प्रदीप माथनकर तथा साइबर सेल आरक्षक राजेन्द्र धाडसे एवं बलराम राजपूत की सराहनीय भूमिका रही।
Tags
Betul Crime News Betul news Betul police Betul Road Accident madhya pradesh crime news MP Crime News अज्ञात वाहन की टक्कर कोतवाली थाना बैतूल जिला अस्पताल बैतूल बाइक सवार की मौत बैतूल क्राइम न्यूज़ बैतूल दुर्घटना न्यूज़ बैतूल पुलिस बैतूल में दो मौत बैतूल समाचार युवक की संदिग्ध मौत वृद्ध की मौत सड़क हादसा बैतूल ससुन्द्रा पंखा हादसा



