Betul News : 3 महीने सिंचाई लायक पानी नहीं, 3 माह से कम का नही मिल रहा बिजली कनेक्शन, किसान चिंतित, नेताओं ने सादी चुप्पी

Betul News: No water available for irrigation; electricity connections for less than three months are unavailable; farmers are worried, while political leaders have maintained silence.

फ़ाइल फ़ोटो

Betul News : बैतूल रबी फसल की सिंचाई के लिए अस्थाई कनेक्शन लेने वाले किसानों की मुश्किलें बढऩे वाली है। बिजली कंपनी द्वारा तीन महीने से कम का अस्थाई कनेक्शन नहीं दिया जा रहा है। जबकि किसानों का मानना है कि इस वर्ष अल्पवर्षा के कारण सिंचाई नहीं चलेगी। तीन महीने तक सिंचाई करने के लिए जल स्त्रोतों में पानी नहीं है। बड़ी मुश्किल से एक पलैवा और एक पानी फसल को मिल पाएगा। तीन महीने तक का अस्थाई कनेक्शन लेने से किसानों को नुकसान उठाना पड़ेगा। लगभग दो महीने के कनेक्शन की राशि व्यर्थ जाएगी।

 

जानकारी के अनुसार विद्युत वितरण कंपनी ने निर्देश जारी किए है कि रबी फसल की सिंचाई के लिए जो किसान अस्थाई कनेक्शन लेने चाहते है उन्हें तीन महीने से कम का कनेक्शन नहीं मिलेगा। इस आदेश को किसानों की मुश्किलों को बढ़ा दिया है। बड़ी मुश्किल से किसान एक महीने तक सिंचाई कर पाएंगे। किसानों को एक या दो महीने का अस्थाई कनेक्शन नहीं दिया जा रहा है। किसानों का मानना है कि एक महीने तक सिंचाई चलेगी और तीन महीने तक कनेक्शन लेकर अतिरिक्त राशि चुकानी पड़ेगी। इस मामले में सत्ताधारी और विपक्ष के नेता चुप्पी सादकर बैठे हैं। किसी को किसने की चिंता नहीं है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button