MP Weather Update : एमपी के 8 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना, कई जिलों में बढ़ने लगा तापमान
MP Weather Update: Rain accompanied by thunderstorms likely in 8 districts of MP; temperatures rising in several districts.
MP Weather Update : लोकल सिस्टम एक्टिव होने के कारण कुछ जिलों में बारिश की संभावना बनी हुई है। पिछले 24 घंटे के दौरान मध्य प्रदेश के रीवा ,सिंगरौली, अनूपपुर हल्की बारिश दर्ज की है। अगले दो-तीन दिनों तक मध्य प्रदेश के कुछ जिलों में बारिश होने की संभावना बनी हुई है।गरज- चमक के साथ वज्रपात की संभावना
मौसम विभाग ने शुक्रवार को जारी की गई एडवाइजरी में बताया कि अगले 24 घंटे के दौरान सिंगरौली, सीधी, रीवा मऊगंज, सतना, शहडोल, पन्ना, मेहर में चमक के साथ वज्रपात और बारिश होने की संभावना बनी है।
कई जिलों में बढ़ने लगा तापमान
तेज धूप खिलने के कारण मध्य प्रदेश के कई जिलों में तापमान बढ़ते जा रहा है। अधिकतम तापमान के बढ़ने के कारण लोगों को उमस का सामना करना पड़ रहा है। भोपाल का अधिकतम तापमान 35.5 छिंदवाड़ा 34.0, दमोह 35.4, दतिया 34.8, बैतूल 31.5, ग्वालियर 37.0, इंदौर 35.9, जबलपुर 35.8, खजुराहो 36.8, रतलाम 35.6 डिग्री दर्ज किया है।
Tags
Betul Weather IMD Weather Alert Madhya Pradesh Weather MP Mausam Mp news today mp rain alert MP Temperature MP Weather news Mp Weather Update इंदौर मौसम एमपी मौसम अपडेट ठंड अपडेट बारिश अलर्ट बैतूल मौसम अपडेट भोपाल मौसम मध्यप्रदेश तापमान मध्यप्रदेश में बारिश मध्यप्रदेश मौसम विभाग मध्यप्रदेश मौसम समाचार मौसम पूर्वानुमान



