Betul Train Stoppage News : बैतूल में ट्रेनों के स्टॉपेज को लेकर सांसद का कोई रोल नहीं, जानिए पूरी खबर
Betul Train Stoppage News: MP has no role in train stoppages at Betul; read the full story.
Betul Train Stoppage News : बैतूल में ट्रेनों के स्टॉपेज को लेकर बैतूल सांसद दुर्गादास उइके श्रेय लेने लगे हैं। जबकि ट्रेनों के स्टॉपेज को लेकर सांसद का कोई रोल नहीं है। रेलवे बोर्ड ने स्वयं ही बैतूल स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव का फैसला लिया है। अमृत भारत एक्सप्रेस के बैतूल में रुकने की खबर मीडिया में आने के बाद सांसद ने अगले दिन समाचार जारी कर ट्रेन रुकवाने को लेकर अपना प्रयास बता दिया। जबकि ऐसा कुछ भी नहीं है। बैतूल में एक नहीं तीन साप्ताहिक ट्रेनों का स्टॉपेज तय हुआ है। सांसद अभी तक एक ही ट्रेन के ठहराव को लेकर समाचार जारी किया है। सांसद को अन्य दो ट्रेनों के बैतूल में रुकने के बारे में कोई जानकारी ही नहीं है। दो ट्रेनों का अभी तक श्रेय नहीं लिया है। शायद आजकल में इन दोनों ट्रेनों के भी ठहराव को लेकर भी सांसद अपना प्रयास बताने लगेंगे। अगर सही में ट्रेनों की स्टॉपेज को लेकर सांसद का प्रयास होता तो तीनों ट्रेनों की विस्तार से जानकारी मीडिया तक पहुंचने लेकिन ऐसा नहीं हुआ। एक ट्रेन की जानकारी मीडिया में आई तो बिना किसी सोचे समझे क्रेडिट ले लिया। एक ऐसा ही घटनाक्रम वंदे भारत एक्सप्रेस के समय में भी हुआ था।बैतूल में इन ट्रेनों का रहेगा ठहराव
रेलवे बोर्ड ने जारी किए गए पत्र अनुसार बैतूल में तीन ट्रेन का स्टॉपेज मिला है। इनमें बेंगलुरु-लालकुआं, धनबाद-कोयंबटूर और चर्लपल्ली (हैदराबाद)-रीवा स्पेशल ट्रेनें शामिल हैं। हालांकि, इनके संचालन की तारीख अभी घोषित नहीं की गई है।
इस तरह से लेते है सही क्रेडिट
अभी कुछ दिन पहले खंडवा के सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने खंडवा रेलवे स्टेशन पर पुणे जबलपुर एक्सप्रेस ठहराव की मांग की थी। रेल मंत्री ने मांग को गंभीरता से भी लिया और ट्रेन के स्टापेज की घोषणा की गई। इस मामले में बाकायदा रेल मंत्री अष्णवी वैष्णव ने पत्र जारी कर बताया कि सांसद की मांग को पूरा किया है। अब ट्रेन को खंडवा स्टेशन पर रोका जाएगा। इस तरह की प्रक्रिया सांसद की क्रेडिट है। इस तरह से बैतूल में कुछ हुआ ही नही फिर भी बेतूल सांसद ट्रेनों के स्टापेज को लेकर क्रेडिट ले रहे है।



