Monsoon Update Today : एमपी के इन जिलों में बारिश का अलर्ट, जाने मानसून का ताजा अपडेट

Monsoon Update Today: Rain alert for these districts in MP; check the latest monsoon update.

Monsoon Update Today :  मध्य प्रदेश में परी मानसून के कारण कई जिलों में बारिश हो रही है। आज रविवार को भोपाल, सीहोर, इंदौर, रायसेन, खरगोन जिले में झमाझम बारिश होने के समाचार मिले हैं। शनिवार को भोपाल, नरसिंहपुर ,सीहोर नर्मदा पुरम, पचमढ़ी, पिपरिया में तेज बारिश हुई थी। इधर बैतूल में भी शनिवार की रात को जिला मुख्यालय पर हल्की बारिश हुई।

एमपी में 18 जून को हो सकती मानसून की एंट्री

IMD के ताजा अपडेट मुताबिक अभी मानसून छत्तीसगढ़ के करीब पहुँच गया है। अगले 24 घंटे में छत्तीसगढ़ में मानसून की एंट्री हो जाएगी। 18 जून को मानसून बालाघाट, मंडला, शहडोल से मध्य प्रदेश प्रवेश करेगा। 20 जून तक मानसून बालाघाट, सिवनी, मंडला, छिंदवाड़ा ,जबलपुर, डिंडोरी ,नर्मदा पुरम, बेतूल, हरदा ,भोपाल, रायसेन, विदिशा, सीहोर में सक्रिय होने की संभावना है। 21 से 25 जून के बीच मानसून इंदौर, उज्जैन, देवास, सागर, दमोह, कटनी, ग्वालियर ,चंबल, दमोह, सतना, सीधी और सिंगरौली जिले में पहुंचने की संभावना है।

अगले 24 घंटे में इन जिलों में बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 के दौरान एमपी के विदिशा, रायसेन, सागर, भोपाल, सिहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगौन, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, सतना, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, पन्ना, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, पांढर्णा में प्री मानसून की बारिश होने की संभावना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button