Betul News : बैतूल के सूने आवास में चोरी करने वाले रायसेन निवासी दो आरोपी गिरफ्तार

Betul News: Two accused from Raisen arrested for burglary at an unoccupied house in Betul.

Betul News : बैतूल कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत चंद्रशेखर वार्ड में हुई चोरी की घटना के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक फरियादी विजय सिंह पिता रमेश सिंह तोमर निवासी चंद्रशेखर वार्ड ने एक जून 2025 को शिकायत की थी कि वह अपने बहन के घर गए थे। जब रात में करीब 1:00 बजे वापस लौटे तो घर का ताला टूटा हुआ था। घर में रखे सोने चांदी के आभूषण गायब थे।

सीसीटीवी से आरोपियों की पहचान

इस मामले में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज सहित मुखबिर की सूचना पर प्रवीण उर्फ अन्ना पिता भैयालाल लांजीवर उम्र 27 वर्ष निवासी बगीचा कॉलोनी मंडीदीप जिला रायसेन और काशिफ उर्फ सोहेल पिता असलम खान उम्र 30 वर्ष निवासी है आयसर कंपनी के सामने सतलापुर जिला रायसेन को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में आरोपियों ने बैतूल में सुने आवास में चोरी की घटना को अंजाम देने की बात कबूल की है।

1 लाख के आभूषण जप्त

पुलिस ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों के पास से ₹100000 कीमत के आभूषण बरामद किया जिसमें एक सोने का मंगलसूत्र एक जोड़ी चांदी की बिछिया एक जोड़ी चांदी की पर पट्टी शामिल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button