Monsoon 2026 : केरल पहुंचा मानसून, कई क्षेत्र में भारी बारिश की चेतावनी, इतने दिन बाद एमपी में होगी एंट्री
Monsoon 2026: Monsoon reaches Kerala, heavy rain warning in many areas, will enter MP after so many days

Monsoon 2026 : लंबे अंतराल के बाद आखिरकार मानसून केरल पहुंच गया है। मौसम विभाग ने बताया कि 4 जून को मानसून ने केरल में दस्तक दे दी है। अब जल्द ही मानसून अन्य राज्यों में भी सक्रिय होगा। अक्सर देखने में आता है कि मानसून 1 जून को केरल में दस्तक देता है लेकिन इस बार मानसून की तीन दिन देरी से एंट्री हुई है। मानसून के आने के बाद केरल के कई हिस्सों में तेज हवाएं चलने और भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। अगले 6- 7 दिनों मे कर्नाटक तमिलनाडु, महाराष्ट्र मैं प्रवेश करेगा।
एमपी में होगी मानसून की एंट्री
मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक मानसून के केरल पहुंचने के बाद मध्य प्रदेश में 20 जून तक मानसून की एंट्री होने की संभावना है। दक्षिण- पश्चिम मानसून की बालाघाट- खंडवा जिले से मध्य प्रदेश में एंट्री हो सकती है। इसके पूर्व प्री मानसून की बारिश होते रहेगी।
एमपी में 46 जिलों में बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटे के दौरान मुरैना, श्योपुरकलां, छतरपुर, टीकमगढ़ भोपाल, विदिशा, रायसेन, सिहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगौन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर, मंदसौर, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, रीवा, मऊगंज, सतना, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट,पन्ना, दमोह, सागर, निवाडी, पांढर्णा में झंझावत और वज्रपात, झोंकेदार हवाएं 40-50 किमी/घंटा कहीं-कहीं बारिश (Weather Forecast) की संभावना बनी है।



