Sant Premanand Maharaj : वृंदावन के प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज की अचानक बिगड़ी तबीयत, यात्रा को करना पड़ा स्थगित

Sant Premanand Maharaj: The health of Vrindavan's famous saint Premanand Maharaj suddenly deteriorated, the journey had to be postponed.

Sant Premanand Maharaj :  वृंदावन के प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज की अचानक तबीयत बिगड़ने से भक्तों में चिंता का माहौल है। स्वास्थ्य खराब होने के कारण केली कुंज आश्रम से सौभरी कुंड तक निकलने वाली उनकी नियमित पदयात्रा और एकांतिक वार्ता को अगले आदेश तक स्थगित कर दिया गया है। आश्रम प्रशासन ने श्रद्धालुओं को इसकी आधिकारिक जानकारी दी है।

आश्रम की ओर से बताया गया कि प्रेमानंद महाराज पिछले 21 वर्षों से किडनी संबंधी बीमारी से जूझ रहे हैं। हाल ही में उनकी तबीयत ज्यादा खराब होने पर डॉक्टरों ने उन्हें पूर्ण आराम की सलाह दी है। इसी वजह से रविवार 18 मई को होने वाली पदयात्रा भी रद्द कर दी गई। सेहत में सुधार होने के बाद दूबारा यात्रा शुरू होने की जानकारी दी जाएगी। 

 

आश्रम के शिष्यों ने लाउडस्पीकर के माध्यम से श्रद्धालुओं को सूचना देते हुए सड़क किनारे भीड़ नहीं लगाने की अपील की। अचानक कार्यक्रम स्थगित होने की खबर सुनते ही बड़ी संख्या में पहुंचे भक्त बिना दर्शन किए ही लौट गए। महाराज के स्वास्थ्य लाभ के लिए देशभर से श्रद्धालु प्रार्थना कर रहे हैं

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button