MP Mausam Sanchar : एमपी के 37 जिलों में आंधी तूफान के साथ बारिश का अलर्ट, ओलावृष्टि के भी आसार
MP Mausam Sanchar: Rain alert along with thunderstorm in 37 districts of MP, possibility of hailstorm also
MP Mausam Sanchar : मध्य प्रदेश में अगले 2 दिनों के दौरान झंझावत और वज्रपात, ओलावृष्टि झोंकेदार हवाएं 60-70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने सोमवार को जारी की गई एडवाइजरी में बताया कि
अगले 24 घंटे के दौरान एमपी के भोपाल, विदिशा, रायसेन, सिहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, शाजापुर, आगर, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, मुरेना, श्योपुरकलां, सिंगरौली, सीधी, मऊगंज, सतना, अनुपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना, दमोह, सागर, मैहर, पांढुर्णा गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना बनी है।




