Betul News : जनप्रतिनिधियों को लगी धूप, सामूहिक विवाह समारोह में निकली बारात में नही हुए शामिल

Betul News: Public representatives were in trouble, did not participate in the procession taken out for the mass marriage ceremony.

Betul News : रविवार को पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित विवाह समारोह निकली बारात में जनप्रतिनिधियों ने दूरी बनाए रखी।  सामूहिक विवाह समारोहों में आमतौर पर जनप्रतिनिधि और अधिकारी बारात में शामिल होकर उत्साह बढ़ाते नजर आते हैं, लेकिन इस बार नजारा अलग रहा। तेज धूप और गर्मी के चलते किसी भी जनप्रतिनिधि ने बारात में हिस्सा नहीं लिया।

  • MP Holiday In Schools: भीषण गर्मी के कारण नर्सरी से आठवीं तक के स्कूलों में छुट्टी घोषित, इन जिलों में हुए आदेश

सामूहिक विवाह समारोह में विवाह करने वाले दूल्हों की बारात शिवाजी ओपन ऑडिटोरियम से पूरे उत्साह के साथ निकली, जिसमें परिजन और अन्य लोग डीजे की धुन पर झूमते रहे। हालांकि जनप्रतिनिधियों ने गर्मी से बचने के लिए सीधे विवाह स्थल पर पहुंचना उचित समझा और मंच पर उपस्थित होकर कार्यक्रम में अपनी भागीदारी निभाई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button