Betul News : सीएमएचओ डॉ हुरमाड़े ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोड़ाडोंगरी का किया आकस्मिक निरीक्षण, डॉक्टर और कर्मचारी मिले अनुपस्थिति, नोटिस जारी

Betul News: CMHO Dr. Hurmade conducted a surprise inspection of Community Health Center Ghoradongri, doctors and staff found absent, notice issued

Betul News : मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज कुमार हुरमाड़े ने 20 मार्च को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र घोड़ाडोंगरी का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई अधिकारी एवं कर्मचारी ड्यूटी से नदारद पाए गए, जिन्हें कारण बताओं नोटिस जारी किए गए है।

निरीक्षण के दौरान चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुरेन्द्र धाकड़ 20 मार्च को अनुपस्थित मिले, जबकि डॉ. रवि अधिकारी 17, 18 एवं 20 मार्च को ड्यूटी से गैरहाजिर पाए गए। इसके अलावा संविदा विकासखंड कम्युनिटी मोबिलाइजर श्रीमती अर्चना खातरकर भी 20 मार्च को अनुपस्थित रहीं। वहीं फार्मासिस्ट श्री धनराज डोंगरे हाजिरी पंजी में हस्ताक्षर करने के बावजूद ड्यूटी से अनुपस्थित पाए गए। इन सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों को कार्यालय द्वारा कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया। जवाब संतोषप्रद नहीं पाए जाने कि स्थिति में उनके विरूद्ध कठोर अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान सीएमएचओ ने ग्राम दानवाखेड़ा में खुजली एवं अन्य बीमारियों से प्रभावित मरीजों के उपचार की स्थिति की जानकारी भी ली। उन्होंने भर्ती मरीजों के उपचार एवं देखभाल को लेकर आवश्यक निर्देश दिए। वर्तमान में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोड़ाडोंगरी में ग्राम दानवाखेड़ा के कुल 6 मरीज मंगल पिता सेखलाल उम्र 38, कस्तूरी पति मंगल उम्र 35, सतीश पिता मंगल उम्र 04, मुन्नी पिता मंगल उम्र 08, रीना पिता मंगल उम्र 06 और गीता पिता मंगल सेलुकर उम्र 3 माह उपचार के लिए भर्ती है। सभी मरीज खुजली की बीमारी से ग्रसित हैं, जिनकी स्थिति सामान्य है। इसके अलावा उन्होंने ओपीडी, एएनसी एवं पीएनसी वार्ड का निरीक्षण कर अन्य मरीजों की स्वास्थ्य सेवाओं की भी जानकारी ली। अस्पताल में भर्ती सभी मरीजों की स्थिति सामान्य पाई गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button