MP Temperature Today : एमपी में बढ़ने लगे गर्मी के तेवर, रतलाम में तापमान 39 डिग्री पर पहुँचा

MP Temperature Today: Heat wave intensifies in MP, Ratlam reaches 39 degrees Celsius

MP Temperature Today : मध्यप्रदेश में मार्च की शुरुआत के साथ ही गर्मी का असर बढ़ने लगा है। प्रदेश के कई जिलों में तापमान तेजी से बढ़ रहा है और दोपहर के समय तेज धूप लोगों को परेशान करने लगी है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी होने की संभावना है।
प्रदेश के सबसे ज्यादा तापमान वाले शहरों में रतलाम पहले स्थान पर रहा, जहां अधिकतम तापमान 39.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके बाद बड़वानी जिले के तालुन में 38.3 डिग्री, धार में 38.2 डिग्री, नर्मदापुरम में 38.1 डिग्री और मंदसौर में 38.0 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। इधर बैतूल में भी तापमान 35 डिग्री पर पहुँच गया है।
तापमान बढ़ने के कारण दोपहर के समय गर्म हवाओं का असर भी महसूस किया जा रहा है। शहरों में सड़कों पर आवाजाही कम दिखाई दे रही है और लोग धूप से बचने के लिए छांव और ठंडे स्थानों का सहारा ले रहे हैं।

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि फिलहाल आसमान साफ रहने और तेज धूप निकलने के कारण तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। यदि यही स्थिति बनी रही तो आने वाले दिनों में प्रदेश के कई जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच सकता है।
स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने लोगों को दोपहर के समय धूप में निकलने से बचने, अधिक पानी पीने और हल्के कपड़े पहनने की सलाह दी है ताकि गर्मी से होने वाली परेशानी से बचा जा सके।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button