Betul News : जिला अस्पताल बैतूल के शौचालय में नवजात भ्रूण मिलने से मचा हडक़ंप, जांच में जुटी पुलिस
Betul News: There was a commotion after a newborn fetus was found in the toilet of Betul District Hospital, police engaged in investigation.

Betul News : बैतूल जिला चिकित्सालय के शौचालय में भू्रण मिलने से हडक़ंप मच गया। यह नवजात भू्रण किसने फैका पुलिस इसकी पड़ताल में लगी हुई है। पुलिस द्वारा सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे है। जानकारी के मुताबिक 2 जनवरी की शाम को जिला चिकित्सालय में नवजात बालक का भ्रूण शौचालय में पड़ा दिखाई दिया। इसकी सूचना तत्काल कोतवाली पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और भ्रूण को किसने फैका इसकी जांच शुरू कर दी। प्रथम दृष्टियां नवजात बालक के भ्रूण को देखते हुए ऐसा लग रहा है कि किसी ने गर्भ को छुपाने के उद्देश्य से भ्रूण को अस्पताल के चैम्बर में फैक दिया और भाग गया। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात आरोपी के विरूद्ध धारा 94(बीएनएस) के तहत मामला पंजीबद्ध किया है। पुलिस सभी पहलूओं की जांच में जुटी हुई है। इस तरह से नवजात को फैकना कानूनी अपराध है।
खंगाल रहे सीसीटीवी कैमरे
पुलिस का कहना है कि नवजात के भ्रूण को किसने फैका इसकी पड़ताल में पुलिस टीम जुट गई है। जिला अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला जा रहा है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस इस मामले में अस्पताल प्रशासन की भी मदद ले रही है। इस दिन कौन-कौन इलाज के लिए अस्पताल पहुंचा था इसकी भी जांच की जा रही है। जांच के बाद में ही भ्रूण को फैकने वाले व्यक्ति का पता लगेगा।



