Betul News : बेंगलुरु- ग्वालियर एक्सप्रेस में बम होने की सूचना से मचा हड़कंप, 1 घंटे तक खड़ी रही ट्रेन
Betul News: Information about a bomb in Bengaluru-Gwalior Express created panic, the train remained stopped for 1 hour.

Betul News : बैंगलोर ग्वालियर एक्सप्रेस में बम होने की सूचना से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही बम निरोधक दस्ता और आरपीएफ पुलिस एक्शन में आ गई। घटना को लेकर 1 घंटे तक ट्रेन रुकी रही। प्राप्त जानकारी के मुताबिक सोमवार- मंगलवार रात लगभग 1:00 1085 बेंगलुरु ग्वालियर एक्सप्रेस के गार्ड ने पार्सल कोच में बम जैसे टिक टिक की आवाज सुनाई दी। गार्ड ने बम होने की सूचना मिली आरपीएफ को दी। तत्काल बम निरोधक दस्ता और आरपीएफ कर्मी मौके के लिए रवाना हो गए। सुरक्षा की दृष्टि से ट्रेन को बैतूल घोड़ाडोंगरी स्टेशन के पास रोका गया।
खोदा पहाड़ निकली चुहिया
इस घटना में खोदा पहाड़ निकली चुहिया वाली घटना सामने आई है। बम निरोधक दस्ते ने जब पार्सल कोच को खोल तो बम जैसी आवाज इलेक्ट्रिक बाइक से आ रही थी। इस बाइक को ग्वालियर पार्सल किया गया था। जब सुरक्षा कर्मियों को पता चला कि यह बाइक की आवाज है किसी प्रकार से कोई बम नही है तो सभी ने राहत की सांस ली और ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया गया।
इनका कहना है….
ट्रेन के पार्सल कोच से बम जैसे आवाज आने की सूचना मिली थी। तत्काल मौके पर जानकर देखा तो यह आवाज पार्सल में रखी इलेक्ट्रिक बाइक की आ रही थी। ट्रेन में कोई बम नहीं मिला है।
राजेश बनकर टीआई आरपीएफ बैतूल



