Betul News : कलेक्टर डॉ.सोनवणे ने शासकीय कार्यालयों का किया औचक निरीक्षण, 20 कर्मचारी मिले अनुपस्थित, वेतन काटने के निर्देश

Betul News : बैतूल  कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे ने गुरुवार को जनपद पंचायत, मत्स्य, खनिज विभाग सहित अन्य विभागों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों-कर्मचारियों को व्यवस्थाओं में आवश्यक सुधार लाने के सख्त निर्देश दिए।

कलेक्टर डॉ सोनवणे ने जनपद पंचायत के निरीक्षण के दौरान 20 कर्मचारियों के अनुपस्थित मिलने पर नाराजगी व्यक्ति की और उन्होंने अनुपस्थित कर्मचारियों के एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने मत्स्य विभाग के निरीक्षण के दौरान रिकॉर्ड रूम में उचित व्यवस्था नहीं पाए जाने पर नाराजगी व्यक्त की उन्होंने संबंधित अधिकारी को अभिलेखों को व्यवस्थित रखने तथा रिकॉर्ड रूम की व्यवस्थाओं में सुधार के सख्त निर्देश दिए।

इसके बाद कलेक्टर ने कार्यालय परियोजना प्रशासक, एकीकृत आवासीय विकास परियोजना तथा खनिज विभाग का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यालयों में दस्तावेजों एवं फाइलों के व्यवस्थित रख-रखाव, साफ-सफाई तथा कार्यस्थल की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

खनिज विभाग के निरीक्षण के दौरान उन्होंने सभी कक्षों के बाहर संबंधित अधिकारी-कर्मचारी के पदनाम सहित नेम प्लेट लगाने के निर्देश दिए। साथ ही रिकॉर्ड रूम में रखी फाइलों को भी व्यवस्थित रूप से बॉक्स में सुरक्षित रखने के निर्देश दिए।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button