30 अक्टूबर 2025 का राशिफल :मिथुन राशि वाले आज व्यर्थ के विवादों से दूर रहें, जाने सभी राशियों का राशिफ़ल

Horoscope for October 30, 2025: Gemini people should stay away from unnecessary disputes today, know the horoscope of all zodiac signs.

आज 30 अक्टूबर 2025 का राशिफल

मेष (Aries) 

 गुरुवार के दिन चंद्रमा मकर राशि में गोचर कर रहा है और आपकी राशि से दसवें भाव में रहेगा। आज आपको करियर या व्यवसाय से जुड़े मामलों में सरकार या वरिष्ठ अधिकारियों से लाभ मिल सकता है। कार्यस्थल पर महत्वपूर्ण चर्चाएं होंगी। व्यापार में नए अवसर मिलेंगे। परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा और घर की साज-सज्जा पर खर्च संभव है। माता से संबंध मधुर रहेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

वृषभ (Taurus) –

आज चंद्रमा आपकी राशि से नवें भाव में रहेगा। भाग्य आपका साथ देगा। व्यापारी वर्ग को नए काम की शुरुआत के लिए शुभ संकेत मिलेंगे। नौकरीपेशा लोगों को नया लक्ष्य या जिम्मेदारी मिल सकती है। विदेश से कोई शुभ समाचार मिलेगा। लंबी दूरी की यात्रा या तीर्थयात्रा के योग हैं। हालांकि जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें, वरना नुकसान हो सकता है।

मिथुन (Gemini) –

चंद्रमा आज आपके आठवें भाव में रहेगा। गुस्सा और आक्रामकता से नुकसान हो सकता है। स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहें और किसी नई चिकित्सा या सर्जरी का निर्णय टालें। व्यर्थ के विवादों से दूर रहें और वाणी पर नियंत्रण रखें। खर्च अधिक रहेगा और मन में निराशा रह सकती है। व्यवसाय में कोई नया जोखिम न उठाएं।

कर्क (Cancer) –

चंद्रमा आज आपकी राशि से सातवें भाव में रहेगा। दिन खुशियों और रोमांच से भरा रहेगा। मित्रों के साथ समय बितेगा और कोई खास चीज खरीदने का मन बनेगा। प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी और नया रिश्ता भी शुरू हो सकता है। व्यापार और नौकरी में लाभ के संकेत हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

सिंह (Leo) –

चंद्रमा आज छठे भाव में रहेगा। आज कामकाज में अपेक्षित परिणाम न मिलने से निराशा हो सकती है। सहकर्मी और अधिकारी कम सहयोग करेंगे। विरोधियों से सावधान रहें। परिवार या ननिहाल से कोई चिंताजनक खबर मिल सकती है। तनाव और थकान बनी रहेगी, इसलिए मन को शांत रखें।

कन्या (Virgo) –

आज चंद्रमा आपके पांचवें भाव में रहेगा। किसी से बहस या विवाद में न उलझें। अचानक धन खर्च बढ़ सकता है। विद्यार्थियों का ध्यान पढ़ाई से भटक सकता है। प्रियजन से मुलाकात मन को प्रसन्न करेगी, पर पेट संबंधी दिक्कत हो सकती है। स्वास्थ्य और खर्च दोनों पर नियंत्रण रखें।

तुला (Libra) –

आज चंद्रमा आपके चौथे भाव में रहेगा। मानसिक बेचैनी महसूस हो सकती है। भावनाओं में बहकर गलत निर्णय लेने से बचें। माता या पत्नी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी। प्रेम जीवन में मतभेद हो सकते हैं। भूमि या संपत्ति के मामलों में सावधानी रखें। आज का दिन शांत और धैर्यपूर्वक बिताएं।

वृश्चिक (Scorpio) –

चंद्रमा आज तीसरे भाव में रहेगा। नए कार्य की शुरुआत के लिए दिन अनुकूल है। भाई-बहनों से सहयोग मिलेगा। व्यापार में विस्तार और लाभ के संकेत हैं। छोटी यात्रा हो सकती है। निवेश के लिए भी अवसर बन रहे हैं। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

धनु (Sagittarius) –

चंद्रमा आज दूसरे भाव में रहेगा। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी, पर अनावश्यक खर्च चिंता बढ़ा सकते हैं। परिवार में विवाद की स्थिति बन सकती है। जीवनसाथी से पुरानी बातें फिर से उठ सकती हैं। कामकाज में विलंब हो सकता है। तनाव से राहत के लिए ध्यान या संगीत का सहारा लें।

मकर (Capricorn) –

चंद्रमा आज आपकी ही राशि में रहेगा। दिन की शुरुआत धार्मिक कार्यों से होगी। घर-परिवार में सौहार्दपूर्ण माहौल रहेगा। पुराने मतभेद दूर होंगे। कार्यक्षेत्र में सफलता और प्रशंसा के योग हैं। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

कुंभ (Aquarius) –

आज चंद्रमा आपके बारहवें भाव में रहेगा। खर्चों पर नियंत्रण जरूरी है। किसी को पैसा उधार न दें। मन में बेचैनी और डर रहेगा। परिवार में मनमुटाव संभव है। निवेश या लेन-देन में सतर्क रहें। कार्यक्षेत्र में देरी हो सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

मीन (Pisces) –

आज चंद्रमा आपके ग्यारहवें भाव में रहेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नए संपर्क और मित्रता से लाभ होगा। व्यापार और नौकरी में आय बढ़ेगी। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। विवाह योग्य लोगों के लिए शुभ समय है। यात्रा और पढ़ाई के लिए दिन अनुकूल है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button