Betul News : 10 हजार के इनामी हत्या के आरोपी को गंज पुलिस ने दबोचा, मेढ़ विवाद में हुई थी बुजुर्ग की हत्या

Betul News: Ganj police arrested the murder accused with a reward of 10 thousand rupees, the elderly man was killed in a dispute over a fence.

Betul News : बैतूल थाना गंज पुलिस ने हत्या के एक फरार और 10 हजार रुपए के इनामी आरोपी को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया।

जानकारी के अनुसार सुभाष वार्ड हमलापुर निवासी विशाल सातनकर ने थाना गंज में शिकायत दर्ज कराई थी कि ओमप्रकाश यादव, नवीन यादव, फुलचंद उर्फ पिल्लु करोचे और उनके साथियों ने उसके पिता बाबूराव सातनकर के साथ जानलेवा मारपीट की थी। गंभीर रूप से घायल बाबूराव सातनकर की उपचार के दौरान मौत हो गई थी। इसके बाद पुलिस ने प्रकरण में हत्या की धारा जोड़कर जांच शुरू की।

 

आरोपी को देवठान से किया गिरफ्तार

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र जैन के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमला जोशी और एसडीओपी सुनील लाटा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज पाल के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।

जांच के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि फरार आरोपी संजय यादव देवठान क्षेत्र में घूम रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपने साथियों के साथ मेढ़ विवाद को लेकर बाबूराव सातनकर की पिटाई कर हत्या करना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त बांस का डंडा भी बरामद किया है।

पुलिस ने बताया कि मामले में पहले ही ओमप्रकाश उर्फ नानु यादव, फुलचंद उर्फ पिल्लु करोचे और नवीन उर्फ नवीन्द्र यादव को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा चुका है। वहीं फरार चल रहे 10 हजार के इनामी आरोपी संजय यादव को 13 मई को गिरफ्तार किया गया। अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

पूरी कार्रवाई में निरीक्षक नीरज पाल, उपनिरीक्षक संदीप परतेती, उपनिरीक्षक इरफान कुरैशी सहित थाना गंज, चिचोली थाना और साइबर सेल की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button