MP Sanchi Milk Prices Increased : भोपाल दुग्ध संघ ने बढ़ाए सांची दूध के दाम, आम जनता को लगा महंगाई का तगड़ा झटका
MP Sanchi Milk Prices Increased: Bhopal Milk Union increased the price of Sanchi milk, the general public felt a big blow of inflation.
MP Sanchi Milk Prices Increased : भोपाल सहकारी दुग्ध संघ मर्यादित ने सांची दूध की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। नई दरें 16 मई 2026 की सुबह से लागू होंगी। दुग्ध संघ द्वारा जारी आदेश के अनुसार विभिन्न प्रकार के दूध पर 1 से 3 रुपए तक की वृद्धि की गई है।

जारी सूची के अनुसार सांची फुल क्रीम दूध (गोल्ड) के 500 एमएल पैक की कीमत 34 रुपए से बढ़ाकर 35 रुपए कर दी गई है, जबकि 1 लीटर पैक अब 67 रुपए की जगह 70 रुपए में मिलेगा। इसी तरह स्टैंडर्ड दूध (शक्ति) 500 एमएल पैक 31 रुपए से बढ़कर 32 रुपए हो गया है।
टोन्ड दूध (ताजा) के 500 एमएल पैक की कीमत 28 रुपए से बढ़ाकर 29 रुपए कर दी गई है। डबल टोन्ड दूध (स्मार्ट) 500 एमएल पैक अब 26 रुपए के बजाय 27 रुपए में मिलेगा। वहीं गाय दूध के 1 लीटर पैक की कीमत 60 रुपए से बढ़ाकर 63 रुपए कर दी गई है।
दुग्ध संघ ने बताया कि संशोधित दरें सांची के सभी पार्लरों और विक्रय केंद्रों पर लागू रहेंगी। दूध के दाम बढ़ने से आम उपभोक्ताओं की जेब पर असर पड़ने की संभावना है।

